फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old woman and man died pickup crush 7 during morning walk in ghazipur

गाजीपुर : मॉर्निंग वॉक पर निकले 7 लोगों को बेकाबू पिकप ने कुचला, वृद्धा समेत दो की मौत

Fri, 05 Jul 2019 11:12 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 05 Jul 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Old woman and man died pickup crush 7 during morning walk in ghazipur
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शुक्रवार सुबह टहल रहे सात लोगों को बेकाबू पिकप ने कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में ग्रामीणों ने पिकप चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सनेंहुआं गांव के सामने कासिमाबाद मऊ मार्ग पर स्थित पावर हाउस के पास सड़क किनारे सात लोग सुबह टहल रहे थे। तभी पीछे से आ रही बेकाबू पिकप ने मॉर्निंग वॉक कर रहे महिलाओं और पुरुषों को कुचल दिया।
विज्ञापन


इस हादसे में बबलू शर्मा (22) और रामावती देवी (60) की मौत हो गई। वहीं, पांच लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सनेंहुआं गांव के रहने वाले है। हादसे के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने पिकप चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने कासिमाबाद मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कासिमाबाद तहसीलदार ने घायलों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पिकप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed