फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Obscene photo of teenager went viral for not being able to do arbitrary victim tried suicide

Varanasi: मनमानी नहीं कर पाने पर किशोरी की अश्लील फोटो किया वायरल, पीड़िता ने दो बार की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 20 May 2023 09:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 May 2023 09:54 PM IST
सार

वाराणसी के एक किशोरी के पिता ने साइबर क्राइम थाने की पुलिस से शिकायत की थी। पिता के मुताबिक, सोशल मीडिया की एक आईडी से उनकी बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो को शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Obscene photo of teenager went viral for not being able to do arbitrary victim tried suicide
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

वाराणसी में किशोरी के साथ मनमानी करने में असफल युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर दिया। किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर स्थित बजरंग नगर निवासी आशुतोष पाठक उर्फ आशु पाठक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को बरामद करके आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मंडुवाडीह क्षेत्र की एक किशोरी के पिता ने साइबर क्राइम थाने की पुलिस से शिकायत की थी। पिता के मुताबिक, सोशल मीडिया की एक आईडी से उनकी बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो को शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन


बेटी मना करती है तो धमकाया जाता है। कहा जाता है कि तुम्हारे मां-बाप को मरवा देंगे। इससे परेशान बेटी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: बीए की छात्रा को 100 अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल, दहशत में आए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्र ने अपनी टीम की इंस्पेक्टर अनीता सिंह, दरोगा नीलम सिंह, हेड कांस्टेबल श्याम लाल गुप्ता व आलोक कुमार सिंह और कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव के साथ जांच शुरू की। सर्विलांस की मदद से आशुतोष पाठक चिह्नित हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया।

एक आईडी से सहानुभूति जताता था, दूसरी से परेशान करता था

पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशुतोष ने बताया कि उसने बीसीए किया है। सोशल मीडिया पर दो फर्जी आईडी बनाई थी। किशोरी को कई बार फुसलाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद किशोरी की फोटो और वीडियो को एडिट कर उन्हें अश्लील रूप दे दिया। साथ ही उसके स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर कर दिया था।

सोशल मीडिया की एक आईडी से वह किशोरी की अश्लील फोटो और वीडियो शेयर करता था। दूसरी आईडी से वह उससे सहानुभूति जताता था। इस वजह से किशोरी उसकी दूसरी आईडी पर विश्वास करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed