फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NRI summit will start informaly on january 20 to ganga aarti

20 जनवरी को गंगा आरती से शुरू हो जाएगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन

Sun, 14 Oct 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 14 Oct 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
NRI summit will start informaly on january 20 to ganga aarti
प्रवासी मेहमानों के लिए होने वाला प्रवासी भारतीय सम्मेलन की विधिवत शुरुआत भले ही नए साल में 21 जनवरी को होगी, मगर इसके एक दिन पहले 20 जनवरी को गंगा आरती के साथ ही इस सम्मेलन की अनौपचारिक शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


सम्मेलन के लिए प्रवासी 20 जनवरी को वाराणसी पहुंच जाएंगे। ऐसे में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से स्वागत समिति के सदस्य मेहमानों को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में शामिल कराएंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों के लिए विदेश मंत्रालय के साथ स्थानीय प्रशासन की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए आवास, यातायात, खानपान सहित अन्य व्यवस्थाओं की रूपरेखा भी तय कर ली गई है। इसमें ऐढ़े गांव में विकसित होने वाले अटल नगर में अलग अलग क्षेत्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रवासी ग्राम, खादी ग्राम और गांधी ग्राम होगा, इसमें वाराणसी के जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी, खादी वस्त्रों का मेला आयोजित होगा। आवासीय व्यवस्था में रिंग रोड के किनारे डेढ़ हजार मेहमानों के रुकने की व्यवस्था होगी। इसके लिए यहां स्विस काटेज बनाए जाएंगे।

इसके अलावा शहर के होटल में 3500 कमरों की व्यवस्था की जा रही है। एक हजार लोगों को काशी आतिथ्य के तहत घरों में ठहराने की व्यवस्था है। इसके अलावा हस्तकला संकुल और उसके मैदान में देश व विदेश के वीआईपी ठहरेंगे।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल का कहना है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन 21 जनवरी से होगा, मगर यहां आने वाले मेहमान 20 जनवरी को वाराणसी पहुंच जाएंगे। ऐसे में उन्हें गंगा आरती में शामिल कराकर काशी आतिथ्य दिया जाएगा।

काशी से सीधे विदेश भेज सकेंगे सामान

NRI summit will start informaly on january 20 to ganga aarti
दीनदयाल हस्तकला संकुल
अगर आप अपना कोई सामान विदेश भेजना चाहते हैं तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। बनारस में प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले ऑफिस ऑफ एक्सचेंज खुल जाएगा। शनिवार को पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी) प्रणव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां डाक विभाग और कस्टम दोनों विभाग का कार्यालय रहेगा।

प्रधान डाकघर कैंट स्थित कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में पीएमजी ने बताया कि दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में आफिस ऑफ एक्सचेंज खोले जाने संबंधी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और सम्मेलन से पहले यहां काम शुरू हो जाएगा। इस नई व्यवस्था से सबसे अधिक फायदा उन व्यापारियों को होगा जो अपना सामान विदेश भेजते हैं।

यहां कस्टम विभाग की ओर से सामान भेजने से पहले उसकी विस्तृत जांच की जाएगी और यहीं पर ही डाक विभाग की ओर से उसकी बुकिंग की सुविधा रहेगी। इससे कम समय में सभी औपचारिकताओं के पूरे होने के बाद सामान पहुंचने में समय नहीं लगेगा।

डाक विभाग अपने खाताधारकों के लिए नवंबर के पहले सप्ताह से विश्वेश्वरगंज प्रधान डाकघर में बैंक की तरह ही टोकन सिस्टम शुरू करने जा रहा है, जिसके बाद उन्हें जमा-निकासी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विश्वेश्वरगंज में ही फिलेटली ब्यूरो भी खोला जा रहा है, जहां से डाक टिकट संग्रह सहित टिकट के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।15 अक्तूबर तक चल रहे डाक सप्ताह के तहत लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, बचत खाता आदि योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed