फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now state-of-the-art flats will be built for officers proposal for construction in DIG colony approved

Varanasi News : अब अधिकारियों के लिए बनेगा अत्याधुनिक फ्लैट, डीआईजी कॉलोनी में निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत

Tue, 11 Feb 2025 11:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2025 11:58 PM IST
सार

डीआईजी कॉलोनी में अधिकारी आवास के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है। इस संबंध में डीपीआर तैयार करके प्रक्रिया आगे बढ़ाने की संस्तुती की गई है। तीन मंजिल भवन सुविधाओं से युक्त होंगे।

विज्ञापन
Now state-of-the-art flats will be built for officers proposal for construction in DIG colony approved
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीडीए की बोर्ड बैठक में खजुरी स्थित डीआईजी काॅलोनी के प्लॉट संख्या 58 पर अधिकारियों के लिए आवासों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। इसके अलावा प्लॉट संख्या-34 पर स्थित निष्प्रयोज्य भवन के निर्माण के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया। इस संबंध में डीपीआर तैयार कर तकनीकी, वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन


प्लॉट संख्या-58 पर बनने वाले भवनों के निर्माण पर अनुमानित लागत 2.68 करोड़ है। इसमें तीन मंजिल भवन में टू और थ्री बीएचके के चार फ्लैट बनेंगे। प्लॉट संख्या-34 पर तीन मंजिल पर टू और थ्री बीएचके के छह फ्लैट बनेंगे। इसकी लागत 3.84 करोड़ है। इन भवनों में आरसीसी कार्य, फिनिशिंग, आंतरिक विद्युतीकरण, प्लंबिंग, फायर फाइटिंग और मशीन रूम जैसी सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed