{"_id":"5a4cb9fa4f1c1bfe7a8b4e96","slug":"now-narendra-modi-and-rahul-gandhi-will-fight-in-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आसमान में होगी नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आसमान में होगी नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की टक्कर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
बाजार मे बिक रहा नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का फोटो युक्त पतंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंगबाजी के महाकुंभ मकर संक्रांति पर शहर के आसमान पतंगों से पट जाते हैं। इसे देखते हुए बाजार में एक से बढ़कर एक पतंगें आ गई हैं। इस बार आसमान में पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का फोटो युक्त पतंग पेच लड़ाएंगी तो मोदी-योगी की जोड़ी भी दिखेगी।
इसके अलावा बच्चों के कार्टून कैरेक्टर, बालीवुड के सुपर स्टार सलमान खान और बाहुबली के प्रभात, कटप्पा का फोटो युक्त पतंग बाजार में आकर्षण का केंद्र बनी हैं। शहर के कई स्थानों पर इस प्रकार की पतंगें बिक रही है।
दालमंडी, हड़हा सराय, औरंगाबाद, अर्दली बाजार, लंका, चेतगंज, पहडि़या, सारनाथ, सिगरा आदि इलाकों में पतंगों की दुकानें सज गई हैं। मोदी पतंग पर मैं हूं विकास और मैं हूं इंडिया लिखा है। एक पतंग पर मोद और राहुल का फोटो के साथ लिखा है टक्कर।
विज्ञापन
बच्चों के कार्टून कैरेक्टर में मोटू पतलू, कृष्णा, भीम, स्पाइडर मैन, बॉबी डाल, मिक्की माउस सहित कई कैरेक्टर की पतंगें बच्चों को पसंद आ रही है। दालमंडी के दुकानदार परवेज ने बताया कि पहले कागज की पतंगें बनती थी।
एक पतंग की कीमत पांच से 20 रुपये तक है। प्लास्टिक की पतंगें काफी पसंद की जाती हैं। इस समय मोदी की पतंगें अधिक पसंद की जा रही हैं। औरंगाबाद के दुकानदार छोटू ने बताया कि पतंगबाजी के शौकीन लोग कागज वाली पतंग खरीदना पसंद करते हैं। बच्चे फोटो युक्त प्लास्टिक की पतंगें पसंद करते हैं।