फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now in roadways AC Waiting Hall

अब रोडवेज में भी एसी वेटिंग हाॅल

Fri, 20 Mar 2015 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 20 Mar 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
Now in roadways AC Waiting Hall
भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा समेत अन्य वातानुकूलित बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एसी बसों के सफर को और सुहाना बनाने के लिए परिवहन निगम ने वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर में यात्रियों के लिए वातानुकूलित वेटिंग हाॅल बनाने की योजना तैयार की है। एसी वेटिंग हाॅल बनने के बाद एसी बस यात्रियों को बसों के इंतजार में इधर-उधर परेशान नहीं होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


इस वेटिंग हाल में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। रोडवेज के अधिकारियों ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसके जल्द मंजूर होने की संभावना जताई जा रही है। तीन मार्च को सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी पुलिस लाइन से भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन


वाराणसी रोडवेज से एक वातानुकूलित बस रोजाना रात साढ़े दस बजे आजमगढ़, गोरखपुर, सोनौली होते हुए काठमांडू जाती है। इससे वाराणसी समेत पूर्वांचल के लोग नेपाल की यात्रा करते हैं। आमतौर पर बस पकड़ने के लिए लोग एक घंटे पहले ही बस स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रोडवेज का अपना कोई रेस्टोरेंट भी नहीं है। ऐसे में नेपाल जाने वाले बस यात्री नजदीक के रेस्टोरेंट पर बैठकर बसों का इंतजार करते हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर में वेटिंग हाल बनाने की योजना तैयार की है। मैत्री बस के अलावा तीन अन्य एसी बसें भी कैंट से संचालित की जाती हैं। ये बसें यहां से जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed