फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now farmers will be able to make online payments to committees

Varanasi News: अब समितियों पर किसान कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान

Tue, 19 Aug 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now farmers will be able to make online payments to committees
गाजीपुर। आने वाले दिनों में जनपद के किसान साधन सहकारी समितियों पर डिजिटल तरीके से भुगतान कर सकेंगे। साधन सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में समितियों के डिजिटलीकरण का काम पूरा हो जाएगा।जनपद में कुल 155 साधन सहकारी समितियां सक्रिय हैं। वहीं किसानों की संख्या 4.32 लाख है। रबी व खरीफ के सीजन में किसानों को खाद की सबसे अधिक जरूरत होती है। अब तक किसान खाद के मूल्य का भुगतान नकद करते हैं। ऐसे में लंबे समय से साधन सहकारी समितियों को डिजिटल किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। हर वर्ग अब डिजिटल तरीके से लेन-देन करने लगा है। अब डिजिटलीकरण की दिशा में विभाग तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसलिए निर्णय लिया गया है कि सभी साधन सहकारी समितियों को क्यूआर कोड से लैस किया जाएगा। इससे पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed