{"_id":"4b1cd486c91b8ce643875094df4d40fd","slug":"not-parliament-vegetable-market-charges-of-those-who-pay-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता संजय सिंह बोल, संसद सब्जी मंडी नहीं, शोरगुल करने वालों का वेतन काटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता संजय सिंह बोल, संसद सब्जी मंडी नहीं, शोरगुल करने वालों का वेतन काटें
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Mon, 03 Aug 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। संसद सब्जी मंडी नहीं है। वहां शोरगुल और हल्ला-हंगामे की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने रविवार को चौकाघाट स्थित एक मैरिज लॉन में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा, ऐसा करने वाले सांसदों का वेतन और भत्ता काटा जाना चाहिए। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने भी एक दिन पहले कुछ ऐसी ही बात कही थी।
याकूब मेमन की फांसी रोकने के बाबत आम आदमी पार्टी की ओर से पत्र भेजने की बात को कोरी बकवास करार देते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद और हिंसा के सभी आरोपियों को एक चश्मे से देखना चाहिए। गुजरात के दंगे, राजीव गांधी हत्याकांड में अलग और मुंबई बम विस्फोट के मामले में अलग-अलग मानक नहीं होना चाहिए। गंगा निर्मलीकरण और बुनकरों की बदहाली दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। गंगा सफाई के मुद्दे पर कई बैठकें हो चुकी हैं और केंद्र के मंत्रियों की 129 यात्राएं इस शहर में हुई हैं लेकिन शहर के विकास के नामपर 14 महीने में 14 पैसे भी नहीं खर्च हुए हैं। इसके खिलाफ पार्टी जल्द ही अभियान छेड़ेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच जाति और धर्म के नाम पर बांटो और राजनीति करो का खेल जारी है। कानून व्यवस्था चौपट है और पुलिस अधिकारी कुछ कर नहीं पा रहे हैं। इटावा, एटा, मैनपुरी और फर्रूखाबाद को छोड़कर किसी अन्य जिले का विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जाति और धर्म के खांचे से प्रदेश की जनता को बाहर निकालने का प्रयास करेगी। इसके लिए
विज्ञापन
पार्टी नवंबर तक 50 प्रतिशत बूथों की कमेटियों का गठन कर लेगी। उसके बाद यूपी चुनाव लड़ने के बारे में फैसला किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कभी भी बनारस आने का वादा नहीं किया। उन्होंने रिश्ता कायम रखने की बात जरूर कही थी और हम ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के साथ जो घटनाएं हुई हैं, उन पर कमीशन ऑफ इंक्वायरी बनाने की तैयारी की जा रही है।