फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Noow flying squad to visit every centre

अब हर केंद्र पर धमकेगा सचल दस्ता

Tue, 24 Feb 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Tue, 24 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Noow flying squad to visit every centre
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने के चार दिन बाद शिक्षा विभाग को प्रशासन ने वाहन मुहैया करा दिए। वाहनों की कमी से जूझ रहे विभाग को अब केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी। डीआईओएस अवध किशोर सिंह का कहना है कि अब जिले के सभी केंद्रों पर सचल दस्ते की टीम धमकेगी।
विज्ञापन


बोर्ड की 19 फरवरी से परीक्षा शुरू हुई है। जिले में नकल पर नकेल कसने के लिए सचल दस्ते की पांच टीमें बनाई गई थीं लेकिन विभाग वाहन के बिना पंगु था। इसके चलते सचल दस्ते की टीम केंद्रों तक पहुंच ही नहीं पाती थी।
विज्ञापन


ऐसे में नकल माफिया शिक्षा विभाग की इस कमजोरी का भरपूर फायदा परीक्षा में उठा रहे थे। लेकिन वाहन मिलने से एक साथ पांच टीमें भ्रमण करेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि चार वाहन प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सोमवार को हाईस्कूल और इंटर में दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. पी. सिंह ने बताया कि सोमवार को मंडल में दोनों पालियों में कुल मिलाकर सात नकलची पकड़े गए। इसमें जौनपुर में तीन तथा गाजीपुर और चंदौली में दो-दो नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed