फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nomination of 16 candidates canceled in Panchayat by-election

पंचायत उपचुनाव में 16 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त

Fri, 22 Jul 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nomination of 16 candidates canceled in Panchayat by-election
वाराणसी/चौबेपुर/सेवापुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए आठ ब्लॉकों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन करने वाले 16 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। बृहस्पतिवार की रात तक चले नामांकन पत्रों की जांच में नामांकन अपूर्ण मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इसमें चिरईगांव में क्षेत्र पंचायत के 10 और प्रधान पद के सात प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

सेवापुरी, बड़ागांव, पिंडरा, हरहुआ, चोलापुर, चिरईगांव, आराजीलाइन, काशी विद्यापीठ ब्लॉक में कुल 79 नामांकन हुए हैं। इनमें प्रधान पद पर सात, बीडीसी पद पर 18 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 54 नामांकन हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि चिरईगांव ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सीवो के सदस्य पद पर होने वाले सभी नौ नामांकन जांच में अपूर्ण मिलने पर निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत छितौनी के सदस्य पद पर होने वाले निर्वाचन में इस पद के लिए एक प्रत्याशी का एक नामांकन और चिरईगांव में ही ग्राम पंचायत जाल्हूपुर के प्रधान पद पर होने वाले निर्वाचन में इस पद के लिए 7 प्रत्याशियों द्वारा किये गए सभी 7 नामांकन अपूर्ण पाए गए। इस वजह से सभी सात नामांकन निरस्त कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों के निरस्त हो जाने के कारण अब क्षेत्र पंचायत सदस्य सीवो, छितौनी और ग्राम प्रधान जाल्हूपुर के पदों पर निर्वाचन की कार्यवाही समाप्त कर दी गई है। अत: इन खाली पदों पर अब कोई निर्वाचन नहीं होगा। उधर बड़ागांव के वार्ड 73 सियरहा और हसनपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य का पर्चा भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed