फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No BJP official will go to Garhauli Dham Ashram

Varanasi: गढ़ौली धाम आश्रम में नहीं जाएगा कोई BJP पदाधिकारी या कार्यकर्ता, वित्तीय सहयोग करने से भी मनाही

Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Anonymous User Updated Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
सार

मिर्जापुर में बन रहे गढ़ौली धाम आश्रम में भाजपा का कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता नहीं जाएगा। न ही आश्रम में किसी प्रकार का वित्तीय सहयोग करेंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद यह फरमान सामने आया है। 

विज्ञापन
No BJP official will go to Garhauli Dham Ashram
गढौली धाम - फोटो : गढौली धाम

विस्तार

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी (काशी क्षेत्र) सुनील भाई ओझा के मिर्जापुर में बन रहे गढ़ौली धाम आश्रम में भाजपा का कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता नहीं जाएगा। न ही आश्रम में किसी प्रकार का वित्तीय सहयोग करेंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने सभी जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों को यह फरमान सुनाया है।

विज्ञापन


वाराणसी की सीमा पर मिर्जापुर जिले में गढ़ौली धाम आश्रम बन रहा है। सुनील भाई आश्रम के लिए बनाए गए न्यास के अध्यक्ष हैं। आश्रम में काशी क्षेत्र के कई नेताओं ने सहयोग किया है। कहा जा रहा है कि काशी क्षेत्र में लोकसभा और निकाय चुनाव तक में टिकट के दावेदार गढ़ौली धाम आश्रम में आर्थिक सहयोग के जरिये अपनी राह आसान करना चाहते हैं।
विज्ञापन


आश्रम के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग की शिकायत भाजपा के नेतृत्व तक पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव को फोन कर निर्देश दिए कि सभी जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों को सूचित कर दिया जाए कि कोई भी गढ़ौली धाम आश्रम नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नहीं आश्रम में किसी प्रकार का सहयोग करेगा। श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को फोन कर प्रदेश नेतृत्व के आदेश से अवगत करा दिया है।

इनका कहना है

हां मैं गढ़ौली धाम आश्रम ट्रस्ट का अध्यक्ष हूं। आश्रम का पूरा निर्माण बैंक चेक के जरिये किया जा रहा है। इसमें किसी से आर्थिक सहयोग नहीं मांगा गया है। पार्टी ने ऐसा आदेश क्यों दिया है, यह तो आदेश देने वाले ही बता सकते हैं। -सुनील भाई ओझा, प्रदेश सह प्रभारी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed