{"_id":"666fbce181336852890219c0","slug":"nirjala-ekadashi-2024-grand-kalash-yatra-taken-out-with-drums-and-trumpets-in-varanasi-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nirjala Ekadashi : काशी में ढोल-नगाड़े के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजा हर-हर महादेव; उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirjala Ekadashi : काशी में ढोल-नगाड़े के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजा हर-हर महादेव; उमड़ी भक्तों की भीड़
Mon, 17 Jun 2024 10:04 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:04 AM IST
सार
Nirjala Ekadashi 2024 : काशी में निर्जला एकादशी के पर्व को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान दशाश्वमेध घाट से महिलाओं व युवतियों ने गंगाजल कलश में भरा और यात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन
Kalash Yatra
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निर्जला एकादशी के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ कलश यात्रा का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान दशाश्वमेध धाट से निकली कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के साथ नाचते और गीत गाते हुए लोग चलते रहे। इस दौरान कलश यात्रा मार्ग पर काफी चहल - पहल रही।
विज्ञापन
कलश यात्रा दशाश्वमेध घाट से निकली। महिलाएं व युवतियां कलश में गंगाजल भरकर घाट से एक साथ निकलीं तो मनमोहक नजारा दिखा। महादेव व मां पार्वती की झांकी भी सजाई गई थी। इस दौरान झांकी के साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन