{"_id":"626d976010119f3d896b2259","slug":"nine-people-including-12-year-old-child-corona-infected-varanasi-news-vns6511853198","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल के बच्चे समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल के बच्चे समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को जहां केवल तीन मरीज मिले थे वहीं शनिवार को नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें नवलपुर निवासी 12 साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा तीन महिलाएं भी संक्रमित हुई है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच गई है।
पिछले एक सप्ताह से जिस तरह से संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं, उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। इधर आठ दिन में कुल 28 नए मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग को मिली 3726 सैंपल की रिपोर्ट में नौ मरीजों के मिलने के बाद संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत रही। राहत की बात यह है कि शनिवार को होम आईसोलेशन में रहने वाले तीन मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में तीसरी लहर में अब तक कुल 13553 मरीजों में 13515 के डिस्चार्ज, 13 की मौत के बाद 25 मरीज एक्टिव हैं। सभी होम आईसोलेशन में हैं।
इन जगहों से मिले मरीज
नवलपुर, बीएचयू, बिरदोपुर महमूरगंज, भगवानपुर, पड़ाव, माधोपुर सिगरा।