फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nikay chunav second phase election campaign end

निकाय चुनावः दूसरे चरण के मतदान के लिए थमा चुनाव प्रचार, अब घर-घर मतदाताओं से दुहाई

Fri, 24 Nov 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 24 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav second phase election campaign end
voter

विज्ञापन
निकाय चुनाव के अंतिम दौर में सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार की शाम चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशी और समर्थक डोर टू डोर जनसंपर्क में जुट गए हैं। निर्णायक दौर में बाजी पलटने के हर दांव आजमाए जा रहे हैं। प्रचार के अंतिम दिन शक्ति प्रदर्शन की जबरदस्त होड़ मची। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जुलूसों का सिलसिला पूरे दिन चला।

झंडा-बैनर के साथ निकले प्रत्याशी और समर्थकों ने अपनी-अपनी जीत पक्की करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। शनिवार की सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियाें की रवानगी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रविवार यानी 26 नवंबर को काशी की जनता महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। 
विज्ञापन


अब प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। किसी तरह की सभा, जुलूस या दूसरे माध्यमों से प्रचार की अनुमति नहीं होगी।

पुलिस-प्रशासन और मजिस्ट्रेटों को शाम पांच बजे के बाद प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी गई है।  शनिवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। रविवार यानी 26 नवंबर को मतदान होगा। एक दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के लिए वाराणसी  नगर निगम, नगर पालिका परिषद रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर में कुल 973 बूथ बनाए गए हैं। नगर निगम के 90 वार्डों में 910 बूथों पर 1820 ईवीएम लगाई जाएंगी। नगर पंचायत और रामनगर पालिका में बैलेट पेपर से मतदान होगा।

रामनगर के 25 वार्डों के लिए 53 बूथ और गंगापुर के 10 वार्डों के लिए 10 बूथ बनाए गए हैं। नगर निकाय चुनाव में इस बार दस लाख 82 हजार 978 लोग मतदान करेंगे।

वहीं रामनगर पालिका में 48 हजार 611और गंगापुर नगर पंचायत में 5 हजार 948 लोग मतदान करेंगे। नगर निगम, रामनगर पालिका और गंगापुर नगर पंचायत को मिलाकर कुल 11 लाख 37 हजार 537 मतदाता वोट डालेंगे। 



 

अंतिम दिन कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

nikay chunav second phase election campaign end
शहर के कई मोहल्लों में किया जनसंपर्क - फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस पार्टी की महापौर प्रत्याशी शालिनी यादव ने शुक्रवार को शहर भर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। मेयर प्रत्याशी ने हुकुलगंज, हबीबपुरा, रेवड़ीतालाब, नेवादा, सोनिया, बिरदोपुर, जोल्हा, पियरी कला, नरायनपुर, पांडेयपुर, आदमपुर, अस्सी सहित कई वार्डों में जनसंपर्क किया।

उन्होंने कहा कि काशी के विकास के लिए वह पूरी तरह से तत्पर रहेंगी। नगर निगम की ओर से विकास कार्यों के नाम पर जो भी धन खर्च हुआ है उसका किसी भी तरह से सदुपयोग नहीं हुआ है।


रामनगर पालिका परिषद के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को  कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शैलेन्द्र किशोर पांडेय मधुकर ने नगर के प्रमुख इलाकों में गहन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान युवाओं की अलग-अलग टोलियाें ने मोहल्ले में जाकर मतदाता सूची की सहायता से मतदाताओं को उनके जागरूक करते हुए मधुकर पांडेय के समर्थन में मतदान की अपील की।

सायंकाल प्रत्याशी मधुकर पांडेय ने चौक स्थित  चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक बुलाकर मतदान के दिन की महत्वपूर्ण योजनाओं व रणनीति पर चर्चा करते हुए सभी को जिम्मेदारी सौंपते हुए विजयश्री के लिए कमर कसने का आह्वान किया। 

भाजपा ने निकाले जुलूस, किया जनसंपर्क

nikay chunav second phase election campaign end
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों ने सभी वार्डों में जनसंपर्क किया। ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस भी निकाले गए। महापौर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने निगम के सभी वार्डों, गंगापुर के 10 और रामनगर के 25 वार्डों में जुलूस निकाला और जनसंपर्क अभियान चलाया।

नगर पंचायत गंगापुर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने सुबह से शाम तक अपने समर्थन में वोट देने की अपील की। टोलियां बनाकर वार्डों में छोटी-छोटी सभाएं हुईं।  26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए भाजपा ने सभी बूथों पर बस्ते और मतदाता सूची पहुंचाई।

पार्टी की ओर से हर वार्ड के बूथवार सदस्यों को बस्ता और मतदाता सूची सौंपी गई।  निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई ने हर वार्ड में एक बड़े पदाधिकारी को मतदान तक कैंप करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अब ये पदाधिकारी अपने वार्डों में मतदान कराने के बाद ही कार्यालय आएंगे। 


20 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल 
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में शुक्रवार को गुलाब बाग कार्यालय में सपा के दो और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता सहित 20 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। प्रदीप अग्रहरि, राम प्रकाश दूबे, सोमनाथ विश्वकर्मा की मौजूदगी में सपा नेताओं में हरीवेश चंद्र दुबे, अवधेश मिश्र और कांग्रेस के संजय तिवारी पार्टी में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed