फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nigmikaran

निगमीकरण के विरोध में महिलाओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sat, 27 Jul 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
nigmikaran
वाराणसी। डीरेका में निगमीकरण के विरोध में शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में महिला कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। महिला कर्मचारियों ने भारत सरकार के 100 दिन के एक्शन प्लान का जमकर विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि भारत सरकार जिस तरीके से सरकारी संस्थानों के निगमीकरण का प्रयास कर रही है उससे आने वाले समय में देश एक बार फिर गुलामी की जंजीरों में जकड़ सकता है।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान में रेल मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेंद्र पाल ने कहा कि सरकार कहती है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ परंतु बेटियों को पढ़ा कर क्या करेंगे जब उनको सरकारी नौकरी ही नहीं मिलेगी। सरकारी संस्थानों में महिलाएं अपने आप को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। कर्मचारी परिषद के सदस्य नवीन सिन्हा ने कहा कि आज की नारी शक्ति भी अपने हित की लड़ाई के लिए आगे आ गई है। कर्मचारी परिषद के सदस्य प्रदीप यादव ने कहा जिस तरीके से सभी सरकारी विभागों का निगमीकरण किया जा रहा है उससे आने वाले समय में भारत सुरक्षित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

डीरेका बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक बीडी दुबे ने कहा कि भारत सरकार को इस संबंध में अपना मत स्पष्ट करना चाहिए। हस्ताक्षर अभियान में ममता सिंह, विनीता तिवारी, पूनम सिंह, रीता, एम भावना, सुपर्णा, अपराजिता, हीना, सविता, रेखा, राखी, राजकुमारी, गुलनाज, श्यामा, नैंसी, लौरेंशिया, गीता, सुप्रिया, ज्योति आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीरेका के कर्मचारी नेता दिल्ली रवाना
वाराणसी। रेलवे के निगमीकरण के खिलाफ दिल्ली में होने वाली महाबैठक में शामिल होने व संयुक्त मोर्चा का हिस्सा बनने शुक्रवार को डीरेका के कर्मचारी नेता रवाना हुए। दिल्ली में पूरे देश की रेलवे उत्पादन इकाइयों के नेता एकत्रित हो रहे हैं जो निगमीकरण के विरोध पर विचार विमर्श करेंगे व संयुक्त रणनीति बनाएंगे। डीरेका बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक बीडी दूबे के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी शिवगंगा एक्सप्रेस से रवाना हुए। रेल मजदूर यूनियन के राजेंद्र पाल, अमित कुमार, भारतीय रेल मजदूर संघ के उप महामंत्री नरेंद्र मिश्र व कर्मचारी परिषद के सदस्य नवीन सिन्हा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed