फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NH 2 on the chaotic traffic

एनएच-2 पर अराजक हुआ यातायात

Fri, 18 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 18 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
NH 2 on the chaotic traffic
कैंट-लहरतारा मार्ग
एनएच-2 (पुराना जीटी रोड) पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रशासन पंगु है और पुलिस बस, ट्रकों के आगे घुटने टेक चुकी है। रोडवेज बस स्टैंड के सामने खुदाई होने से एनएच-2 पर यह समस्या और विकराल रूप धारण करने जा रही है। आश्चर्यजनक है कि यातायात पुलिस के पास इसे नियंत्रित करने के लिए कोई कार्ययोजना तक नहीं है।
विज्ञापन



 शहर में भारी वाहनों के प्रवेश का यही एक मात्र रास्ता है। फ्लाईओवर विस्तार के लिए अंधरापुल, चौकाघाट और लहरतारा के पास वसुंधरा कॉलोनी के सामने पिलर की खुदाई का काम पहले से चल रहा है। अब इस विस्तार कार्य के लिए रोडवेज के पास भी खुदाई शुरू कर दिए जाने से जाम की समस्या और गंभीर हो गई है। कैंट तिराहे से रोडवेज तक यातायात का सर्वाधिक दबाव रहता है। ट्रेन और बस यात्रियों के साथ ऑटो आदि वाहनों की भरमार लगी रहती है। बावजूद इसके रूट डायवर्जन का कोई प्लान लागू किए बिना एक और स्थान पर खुदाई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन



चौकाघाट फ्लाईओवर का विस्तार लहरतारा कैंसर अस्पताल तक किया जा रहा है। कैंट-लहरतारा मार्ग पर सुबह से लेकर रात तक जाम की समस्या बनी रहती है। दिन भर में इस रास्ते से करीब दो लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। नो इंट्री छूटने के बाद रात दस बजे से सुबह सात बजे तक करीब पंद्रह सौ ट्रक भी इसी रास्ते गुजरते हैं। इतना व्यस्त मार्ग होने के बाद भी अब तक पुलिस और प्रशासन से रूट डायवर्जन का कोई प्लान तक तैयार नहीं किया है। नतीजा, रोजाना जाम लग रहा है। हालात से राहगीर और वाहन चालक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed