फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NGT asks DM for sand mining report in Ganga

एनजीटी ने डीएम से मांगी गंगा में बालू खनन रिपोर्ट

Fri, 18 Feb 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
NGT asks DM for sand mining report in Ganga
गंगा उसपार अवैध बालू खनन को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मामले की सुनवाई करते हुए पीठ ने जिलाधिकारी से सभी आवश्यक दस्तावेज और बालू खनन की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता डॉ. अवधेश दीक्षित ने बताया कि प्रधान पीठ एनजीटी की दो सदस्यीय पीठ के समक्ष वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने पक्ष रखा। याचिका में कहा है कि 2021 में बरसात के पहले गंगा नदी में लगभग 12 करोड़ की लागत से नहर की खोदाई पर्यावरणीय नियम कानूनों के विरुद्ध किया। नहर निर्माण से निकली बालू को निस्तारित करने के लिए एक जून 2021 को निविदा निकाली गई। लेकिन गंगा नदी में आई बाढ़ के बाद न गंगा में नहर बची और न नहर खोदाई से निकली बालू। आरोप लगाया कि खनन पदार्थ उठान के नाम पर नदी के पर्यावरण से छेड़छाड़ करते हुए बालू उठान के नाम पर लूट और भ्रष्टाचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed