फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Next month consumers will be able to make their own electricity bill sitting at home

Varanasi News: अगले महीने उपभोक्ता घर बैठे खुद बना सकेंगे बिजली बिल

Tue, 28 Nov 2023 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Next month consumers will be able to make their own electricity bill sitting at home
विद्युत उपभोक्ताओं के बिलिंग संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बिजली निगम ने नई पहल की है। निगम ने उपभोक्ताओं को ट्रस्ट बिलिंग की सुविधा दी है, अब वह घर बैठे खुद ही बिल जनरेट कर सकेंगे। इससे उन्हें किसी कार्यालय या उपकेंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उपभोक्ता यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप या यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जा कर सेल्फ बिल जनरेशन ऑप्शन से बिल जनरेट कर पाएंगे। पूर्वांचल डिस्कॉम के उपभोक्ताओं को सुविधा का लाभ अगले महीने से मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक वाणिज्यिक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रस्ट बिलिंग के तहत सेल्फ बिल जनरेशन की सुविधा घरेलू और वाणिज्यिक श्रेणी के नौ किलोवाट भार तक के उपभोक्ता को दी जाएगी। उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल की वेबसाइट लॉगइन करना होगा। इसके बाद सेल्फ बिल जनरेशन ऑप्शन पर पंजीकरण करना होगा। उपभोक्ता विद्युत कनेक्शन के खाता संबंधी विवरण को दर्ज कर वर्तमान मीटर रीडिंग के साथ पिछले महीने की डिमांड रीडिंग दर्ज करेंगे। इसके बाद बिल जनरेट होगा। इसके लिए यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप का भी उपयोग किया जा सकता है। जनरेट होने के बाद उपभोक्ता के ईमेल और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा। नए उपभोक्ताओं को लाभ लेने के लिए नजदीकी विद्युत कार्यालय या बिलिंग काउंटर से बिल को जनरेट करवाना होगा। बिल की प्रक्रिया एक बार शुरू हो जाने के बाद दूसरी बार खुद ही बिल जनरेट कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed