फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Vande Bharat Express Train will run from Cantt station instead of Banaras

वंदे भारत एक्सप्रेस: बनारस नहीं अब इस स्टेशन से चलेगी नई ट्रेन, समय में बदलाव नहीं; रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला

Thu, 21 Dec 2023 12:00 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

पहले दिन वंदे भारत के चेयरकार में बनारस से प्रयागराज, कानपुर और नई दिल्ली तक 1151 यात्री गए। चेयरकार (सीसी क्लास) में 1109 और एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) में 42 यात्री ने सफर किया।

विज्ञापन
New Vande Bharat Express Train will run from Cantt station instead of Banaras
वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI

विस्तार

नई वंदे भारत ट्रेन 22415/22416 का संचालन अब बनारस स्टेशन के बजाय कैंट स्टेशन से होगा। हालांकि बुधवार को 1151 यात्रियों को लेकर ट्रेन बनारस से रवाना हुई। रेलवे बोर्ड ने अपराह्न बाद कैंट स्टेशन से ट्रेन संचालन पर मुहर लगाईं। पहले दिन वंदे भारत के चेयरकार में बनारस से प्रयागराज, कानपुर और नई दिल्ली तक 1151 यात्री गए। चेयरकार (सीसी क्लास) में 1109 और एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) में 42 यात्री ने सफर किया।

विज्ञापन


नई ट्रेन में हफ्ते भर तक उपलब्ध हैं सीटें
ट्रेन नई दिल्ली से अपराह्न तीन बजे चलकर रात लगभग 11 बजे यह ट्रेन बनारस होते हुए कैंट पहुंची। पहली ट्रेन के अपेक्षा नई ट्रेन में हफ्ते भर तक सीटें उपलब्ध हैं। जबकि पुरानी वंदे भारत के दोनों श्रेणियों में टिकट वेटिंग हैं। रेल अधिकारियों के अनुसार सुबह की वंदे भारत ट्रेन के दोनों श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। मगर, अपराह्न तीन बजे खुलने वाली पुरानी वंदे भारत के दोनों श्रेणियों में 31 दिसंबर तक वेटिंग हैं। सीसी क्लास में तो सौ के ऊपर वेटिंग है। 
विज्ञापन


अब ट्रेन संख्या 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस 21 दिसंबर गुरुवार की सुबह छह बजे कैंट स्टेशन से खुलेगी और दोपहर 2.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 22416 नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे चलकर रात 11.05 बजे कैंट स्टेशन आएगी। रास्ते में यह ट्रेन सिर्फ प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी। बनारस स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। हफ्ते में छह दिन मंगलवार को छोड़ दोनों तरफ से ट्रेन का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed