Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New railway schedule issued of 20 trains revised at Banaras and Varanasi City railway station

यात्री कृपया ध्यान दें: कल से लागू होगी नई समय-सारिणी, बदले समय से चलेंगी 20 ट्रेनें, पढ़ें- पूरी जानकारी

Tue, 30 Dec 2025 07:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Dec 2025 07:21 PM IST
सार

Varanasi News: रेलवे की नई समय-सारिणी कल से लागू होगी। 20 ट्रेनें बदले समय से चलेंगी। बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन से होकर गाड़ियां गुजरेंगी।  कईयों का समय पहले हो गया। कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से बाद में चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
New railway schedule issued of 20 trains revised at Banaras and Varanasi City railway station
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रेलवे की ओर से नए साल में ट्रेनों का संचालन नई समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा। इसके तहत कई ट्रेनों का समय एक जनवरी से बदल जाएगा। इसमें 20 ऐसी गाड़ियां शामिल हैं, जो बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। कुछ ट्रेनों का समय पहले किया गया है, जबकि कुछ को निर्धारित समय से बाद में चलाया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से एक जनवरी 2026 से ट्रेनों के चलने की नई समय-सारिणी लागू की जा रही है। जिन-जिन गाड़ियों का समय बदला गया है, उनमें अहमदाबाद, पटना, उधना, कामाख्या, रांची, प्रयागराज आदि स्थानों के लिए जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों के समय में वृद्धि की गई है, जबकि कुछ के संचालन समय में कमी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: भदोही में 15 फीट का अजगर देख दंग रह गए ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

Trending Videos

इन ट्रेनों का बदला समय

  • 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस: बनारस स्टेशन से निर्धारित समय सुबह 6.20 बजे के स्थान पर अब 6.15 बजे चलेगी।
  • 20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय 4.55 बजे की जगह 10 मिनट पहले 4.45 बजे छूटेगी।
  • 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय 7.25 बजे के स्थान पर 7.03 बजे छूटेगी।
  • 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे की जगह सुबह 10 बजे पहुंचेगी।
  • 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे के स्थान पर 10 बजे पहुंचेगी।
  • 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस: वाराणसी जंक्शन से निर्धारित समय 11.45 बजे की जगह 11.25 बजे छूटेगी।
  • 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय अपराह्न 3 बजे की जगह अब 2.50 बजे छूटेगी।
  • 18524 बनारस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय अपराह्न 3 बजे के स्थान पर दोपहर 2.50 बजे छूटेगी।
  • 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस: वाराणसी जंक्शन से निर्धारित समय रात 11.50 बजे की जगह 11.55 बजे छूटेगी।
  • 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय सुबह 6.05 बजे की जगह 6.25 बजे छूटेगी।
  • 65111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू गाड़ी: बनारस से निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे की जगह 6.40 बजे छूटेगी।
  • 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय शाम 4.25 बजे के स्थान पर अब 4.40 बजे चलेगी।
  • 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय शाम 4.25 बजे की जगह 4.40 बजे चलेगी।
  • 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय शाम 4.25 बजे के स्थान पर 16.40 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय दोपहर 2.05 बजे की जगह 2.00 बजे चलेगी।
  • 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्धारित समय 12.20 बजे की जगह दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी।
  • 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 11.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.50 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस: बनारस स्टेशन पर निर्धारित समय रात 11.35 बजे की जगह रात 11.50 बजे पहुंचेगी।
  • 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय सुबह 5.05 बजे के स्थान पर अब सुबह 4.55 बजे छूटेगी।
  • 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय रात 10.30 बजे की जगह रात 10.20 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed