UP News: भदोही में 15 फीट का अजगर देख दंग रह गए ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा
Bhadohi News: भदोही जिले के डीघ ब्लॉक के घनश्यामपुर गांव में 15 फीट का अजगर दिखा। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया और अजगर को जंगल में छोड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के डीघ ब्लॉक के घनश्यामपुर गांव में मंगलवार की सुबह 15 फीट का अजगर गांव में देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और उसे मिर्जापुर के जंगल में छोड़ दिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
गंगा के तटवर्ती गांव में अक्सर अजगर निकलने की बात सामने आती है। घनश्यामपुर मार्ग पर सुबह एक विशालकाय अजगर निकला। उसी दौरान गांव की एक महिला खेत की तरफ जा रही थी। उसने देखा तो वह चीखते हुए घर की तरफ भागी। खबर सुनते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
यूपी 112 मौके पर पहुंची। वन विभाग को सूचना दी गई। औराई रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उसे काबू किया। वन रक्षक अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि अजगर करीब 50 किलो वजनी और 15 फीट लंबा था। उसका रेस्क्यू कर मिर्जापुर के जंगल में छोड़ दिया गया। अभी एक दिन पूर्व ही अभोली ब्लॉक में एक अजगर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.