फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new DM of varanasi inspected collectorate office asked why so much dirty all employees kept silent

Varanasi: नवागत DM ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया निरीक्षण, पूछा- इतनी गंदगी क्यों, कर्मचारियों ने साधा मौन

Wed, 09 Nov 2022 02:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Nov 2022 02:12 PM IST
सार

वाराणसी के नवागत जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देख नाराजगी जताई। अनुपस्थित मिले 10 से ज्यादा कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए।

विज्ञापन
new DM of varanasi inspected collectorate office asked why so much dirty all employees kept silent
कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम एस राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नवागत जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर गंदगी देख नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद कर्मियों से साफ-सफाई पर कई सवाल दाग दिए जिसका वे जवाब नहीं दे सके। कर्मचारियों को टूटी कुर्सी पर बैठ कर काम करते देख हरानी जताई।  कहा कि टूटी कुर्सी पर बैठ कर काम करने से वैसे ही आपके आचार विचार होंगे। यह अच्छी बात नहीं है। इसका ध्यान रखें।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 10 से ज्यादा कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। नवागत डीएम सबसे पहले कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों से उनके पद व कार्य के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


नजारत के रिकॉर्ड रूम का मुआयना करते हुए ईआरके से रिकॉर्ड सबंधी बस्तों के रखरखाव और उसपर जमी धूल पर सवाल पूछे। बस्तों पर लगे लेबल को देख कर 30 साल पुराने रिकार्डस का डिस्पोजल/बीड आउट कराने का निर्देश एडीएम फाइनेंस को दिया और राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन कराने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड के बेहतर तरीके से रखरखाव के दिए निर्देश

new DM of varanasi inspected collectorate office asked why so much dirty all employees kept silent
कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम एस राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण के दौरान डीएम की नजर बरामदे में रखी टूटी हुई कुर्सी पर पड़ी तो नाराज हुए। तत्काल हटाने के लिए। जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों को देखा।  आरआरके से राजस्व रिकार्ड की नकल देने की प्रक्रिया में लगने वाले समय और अर्जेंट नकल देने की फीस आदि के बारे में सवाल जवाब किया। एडीएम फाइनेंस को रिकॉर्ड के बेहतर तरीके से रखरखाव के बारे में प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।

डिप्टी कलेक्टर राजस्व के कार्यालय का निरीक्षण किया जहां पर पेशकार के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीआरए सेक्शन के काशी नाथ, आशा अफजल, उमेश, प्रणय भट्टाचार्य, बेचू, नेहा बहादु, बिल क्लर्क दिनेश, आनंद तिवारी के अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सिटी, एडीएम फाईनेंस, एसीएम व अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed