फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nepal's Prime Minister's visit strengthened political, religious and cultural ties

वाराणसी: नेपाल के प्रधानमंत्री का दौरा मजबूत कर गया राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध

Tue, 05 Apr 2022 09:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2022 09:52 AM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा राजनीतिक संबंधों के साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से दोनों देशों को और मजबूत कर गया। शेर बहादुर देउबा ने पशुपतिनाथ और विश्वनाथ के रिश्तों को प्रगाढ़ किया तो गंगा से बागमती की डोर भी जोड़ी।

विज्ञापन
Nepal's Prime Minister's visit strengthened political, religious and cultural ties

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा राजनीतिक संबंधों के साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से दोनों देशों को और मजबूत कर गया। शेर बहादुर देउबा ने पशुपतिनाथ और विश्वनाथ के रिश्तों को प्रगाढ़ किया तो गंगा से बागमती की डोर भी जोड़ी। भारत और नेपाल के सदियों पुराने मजबूत रिश्तों पर पड़ी धूल के हटने से चीन के नेपाल कार्ड पर भी भविष्य में असर दिखेगा।

विज्ञापन


बीएचयू राजनीतिक शास्त्र विभाग के प्रोफेसर और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार तेज प्रताप सिंह ने नेपाल के पीएम के भारत और काशी यात्रा के राजनीतिक और सांस्कृतिक निहितार्थ बताए। उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच सिर्फ भौगोलिक बंटवारा है। जबकि दोनों देशों के बीच रोटी और बेटी का रिश्ता है। दोनों देशों की संस्कृति और धर्म एक जैसे हैं। शेर बहादुर देउबा के भारत और आध्यात्मिक, धार्मिक नगरी काशी के यात्रा से दोनों देशों के आत्मीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
विज्ञापन


विश्वनाथ और पशुपतिनाथ के रिश्ते पुरातन रिश्तों की गवाही देता है। गोरखनाथ मंदिर से नेपाल के रिश्ते भी सदियों पुराने हैं। इसकी मिसाल नेपाल के पीएम के काशी यात्रा में योगी आदित्यनाथ के पूरे समय साथ रहने से भी दिखा। मकरसंक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में चढ़ने वाली खिचड़ी भी नेपाल के राजघराने से ही आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजशाही के दौरान नेपाल की करेंसी पर गुरु गोरखनाथ और उनकी चरण पादुका का चित्र होता था। नेपाल के भारत के रिश्तों के मजबूत होने से चीन का नेपाल में हस्तक्षेप कम होगा और चीन का नेपाल कार्ड कमजोर होगा। नेपाल में चीन का होना भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed