फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   neet result released, the faces of the candidates blossomed

नीट का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

Tue, 02 Nov 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
neet result released, the faces of the candidates blossomed
मेडिकल में दाखिले के लिए 12 सितंबर को हुई नीट परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी कर दिया। देर रात तक अभ्यर्थी अपना परिणाम जानने में लग रहे। देश भर में बने केंद्रों में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। वाराणसी में भी 53 केंद्रों पर करीब 90 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पिछले साल की तुलना में इस साल का परिणाम अलग रहा। हर नंबर के अंतराल पर 100 से 150 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन

फोटो
एलवन कोचिंग के दीपक साहू को मिली पांचवीं रैंक
वाराणसी। एलवन कोचिंग के छात्र दीपक साहू को ऑल इंडिया पांचवीं रैंक मिली है। इसके अलावा भी संस्थान के कई छात्रों ने सफलता अर्जित की है। निदेशक इंजी. बृजेश सिंह ने बताया कि दीपक को ओबीसी में पहली रैंक मिली है। सोमवार को संस्था ने दीपक को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नए बैच में प्रवेश लेने पर फीस में 60 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस दौरान इंजी. नागेंद्र सिंह, डॉ. अरुण तिवारी, इंजी. दीपक जाजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
जेआरएस के 50 छात्रों को 20 हजार के अंदर मिली रैंक
वाराणसी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पीएमटी में जेआरएस ट्यूटोरियल्स के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। संस्था के 50 से अधिक छात्रों ने 20 हजार के अंदर की रैंक हासिल की है। निदेशक एके झा ने बताया कि सामान्य श्रेणी में चंद्रकांत मिश्रा को ऑल इंडिया 221वीं रैंक और सौरभ सिंह को 336वीं रैंक जबकि ओबीसी श्रेणी में 75वीं रैंक मिली है। छात्रों की इस उपलब्धि पर निदेशक ने बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उधर, छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय योग्य शिक्षकों और पढ़ाई के माहौल को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed