फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neem branch suddenly fell electric poles fell person

Varanasi News: हादसा टला; अचानक गिरी नीम की डाल, बिजली के खंभे गिरे, नीचे सो रहा व्यक्ति बाल-बाल बचा

Mon, 09 Jun 2025 11:47 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 11:47 AM IST
सार

गौराकला गांव की बस्ती में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां अचानक बिजली का तार नीम की डाल पर टूटकर गिरा और इसके साथ ही खंभा भी टूटकर गिर पड़ा। गनीमत ये थी कि नीचे सो रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। सबने राहत महसूस की और व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास जारी है।
 

विज्ञापन
Neem branch suddenly fell electric poles fell person
बिजली का खंभा टूटकर गिरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चिरईगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत गौराकला स्थित आरजी नेवादा बस्ती में बीते रविवार रात लगभग 8 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। किसी कारण से नीम की एक भारी डाल अचानक टूटकर बिजली के तार पर गिर गई। जिससे दो खंभे टूटकर गिर पड़े। एक खंभा एक दीवार पर अटक गया जबकि दूसरा सांता कुमार का करकट पर गिरा जिससे छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


करकट के नीचे सो रहे हीरा नामक ग्रामीण की जान बाल-बाल बची। करकट के भरभरा कर गिरने की तेज आवाज़ से हीरा घबरा गए और डर के मारे कांपने लगे। उन्हें पास के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।इस हादसे के बाद संबंधित बस्ती की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन


इस बाबत ग्राम प्रधान राजेश ऊर्फ राजू ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग के मोबाइल ऐप पर दर्ज कराई गई।और चिरईगांव एसडीओ को भी जानकारी दी गई।लेकिन घटना के 15 घंटे बाद भी लगभग सैकड़ा से अधिक बिजली उपभोक्ता प्रभावित हैं और भीषण गर्मी में लोग बिजली और पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न तो पंखा चल पा रहा है, न ही पेयजल की आपूर्ति संभव हो पा रही है। सिंचाई कार्य भी पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं एस डी ओ विक्रांत का कहना है कि रात्रि में ही टूटे हुए खंभे से अलग करके बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है। सिर्फ चार ट्रांसफार्मर पर आपूर्ति अभी बंद है। काम चल रहा है जल्द ही आपूर्ति वहां चालू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed