फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Sports Day 2021: athletes and players Nursery being prepared in up college ground of Varanasi

राष्ट्रीय खेल दिवस 2021: चार ओलंपियन देने वाले मैदान में तैयार हो रही खिलाड़ियों की नर्सरी, वाराणसी का है ये मैदान

Sun, 29 Aug 2021 12:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Aug 2021 12:45 AM IST
सार

यूपी कॉलेज के खेल मैदान में खिलाड़ियों को आधुनिक और जमीनी स्तर पर प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेलो इंडिया स्कीम के तहत प्रशिक्षण केंद्र भी खेल की नर्सरी को तैयार करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
National Sports Day 2021: athletes and players Nursery being prepared in up college ground of Varanasi
वाराणसी के यूपी कॉलेज का खेल मैदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश को चार ओलंपियन देने वाले वाराणसी के यूपी कॉलेज के खेल मैदान पर होनहारों की नर्सरी तैयार हो रही है। ओलंपियन मो. शाहिद से लेकर ललित उपाध्याय ने काशी के साथ ही देश का नाम भी रोशन किया है। बनारस में खिलाड़ियों की नर्सरी कहा जाने वाला यूपी कॉलेज के मैदान पर होनहार खिलाड़ियों को गढ़ने की रवायत निरंतर जारी है।

विज्ञापन


यूपी कॉलेज के खेल मैदान में खिलाड़ियों को आधुनिक और जमीनी स्तर पर प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेलो इंडिया स्कीम के तहत प्रशिक्षण केंद्र भी खेल की नर्सरी को तैयार करने में लगी हुई है। केंद्र में बनारस समेत अन्य जिलों के खिलाड़ी भी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


वरुणा पार के रहने वाले ओलंपियन पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के गोल ने 1980 के मास्को ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। मो. शाहिद से प्रेरित होकर गौरी शंकर सिंह के पुत्र स्व. विवेक सिंह 1988 के सियोल और 1996 में अटलांटा ओलंपिक में राहुल सिंह ने ओलंपिक की दहलीज तक का सफर तय किया। इसी कड़ी में 25 साल के लंबे इंतजार के बाद हॉकी में चौथे खिलाड़ी के रूप में ललित उपाध्याय ने भारतीय हॉकी टीम में शामिल होकर टोक्यो ओलंपिक में 41 साल के पदक के सूखे खत्म किया। इससे काशी के खिलाड़ियों में हॉकी को लेकर काफी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

National Sports Day 2021: athletes and players Nursery being prepared in up college ground of Varanasi

रोजाना आ रहे हैं 40 बच्चे
यूपी कॉलेज में खेलो इंडिया सेंटर के कोच विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के तहत कॉलेज के खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी समेत बास्केटबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। रोजाना सुबह शाम 40 बच्चे अभ्यास के लिए आ रहे है। हॉकी खिलाड़ी गोलू सिंह ने बताया कि शिवपुर के मीनी स्टेडियम में फुटबाल, एथलेटिक्स, क्रिकेट वालीबाल सहित कई खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। सभी में ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का जुनून है।

इस मैदान से निकले कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
यूपी कॉलेज मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी आदर्श ने बताया कि कालेज के खेल मैदान में बने बास्केटबाल कोर्ट से कई खिलाड़ी निकले। इसी खेल मैदान से अर्जुन पुरस्कार पाने वाले बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी, सिंह सिस्टर, बरखा सोनकर सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले जो क्षेत्र के खिलाड़ियों के एक आदर्श हैं।


कॉलेज में साई सेंटर और खेलो इंडिया के प्रशिक्षण केंद्र खुलने से खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। -डॉ रमेश प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य, यूपी इंटर कॉलेज

कॉलेज में खेल का माहौल बदल गया है। सेंटर में कई जिलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। -अशोक पांडेय, प्रभारी, साई सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed