फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National President of BJP Yuva Morcha Tejasvi Surya visit to varanasi on 27 november to mission 2022

युवोत्थान कार्यक्रम: भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 27 को आएंगे बनारस

Sun, 21 Nov 2021 01:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Nov 2021 01:11 AM IST
सार

भाजपा का युवोत्थान कार्यक्रम प्रदेश के मेधावी व प्रोफेशनल युवाओं को अपने राज्य की प्रगति में  योगदान देने के लिए एक पहल है। युवोत्थान कार्यक्रम पूरे प्रदेश के 14 महानगर में आयोजित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
National President of BJP Yuva Morcha Tejasvi Surya visit to varanasi on 27 november to mission 2022
तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्या के 27 नवंबर को वाराणसी आ रहे हैं। आगमन की तैयारियों के लिए भाजयुमो काशी क्षेत्र की बैठक रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओ एवं सुझाव जानने के लिए युवोत्थान कार्यक्रम प्रदेश के मेधावी व प्रोफेशनल युवाओं को अपने राज्य की प्रगति में  योगदान देने के लिए एक पहल है।

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल ने कहा कि ये युवोत्थान कार्यक्रम पूरे प्रदेश के 14 महानगर में आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या 27 नवंबर को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान शैलेंद्र मौर्य, रमेश बिंद, विमलेश पटेल, प्रियांशु तिवारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद  सरोज पांडेय ने की बैठक
राज्यसभा सांसद व प्रदेश चुनाव सहप्रभारी सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा अपने परिवार का विस्तार करने के लिए समय-समय पर सदस्यता अभियान चलाती है। इसके तहत पार्टी ने निर्णय लिया है कि 21, 27 और 28 नंवबर को प्रदेश के सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27 को जौनपुर में करेंगे भाजपा काशी क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

National President of BJP Yuva Morcha Tejasvi Surya visit to varanasi on 27 november to mission 2022
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक को संबोधित करते हुए सरोज पांडेय ने कार्यकर्ताओ से अपना बूथ सबसे मजबूत बनाने का आवाह्न करते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल में आने वाले सभी बूथों की ग्रेडिंग करनी है। प्रत्येक बूथ के लिए अपनी रणनीति तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि नए बूथों पर बूथ समिति का अविलंब गठन कर संगठन को अवगत कराएं। 
पढ़ेंः एक और कार्रवाई: मऊ में मुख्तार अंसारी के सहयोगियों की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, डीएम ने दिया आदेश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed