{"_id":"5cf0d584bdec22074b0aa560","slug":"narendra-modi-swearing-in-ceremony-kashi-people-participate-in-rashtrapati-bhawan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के शपथ ग्रहण की साक्षी बनी काशी, 200 से ज्यादा लोग हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण की साक्षी बनी काशी, 200 से ज्यादा लोग हुए शामिल
Fri, 31 May 2019 12:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 31 May 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी (शपथ समारोह के दौरान)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ लेने की काशी भी साक्षी बनी। अपने सांसद को प्रधानमंत्री के रूप देख काशीवासी उल्लास से लबरेज रहे। शहर के 200 से अधिक लोगों ने दिल्ली पहुंचकर समारोह में हिस्सा लिया। इनमें भाजपाइयों के अलावा विशिष्टजन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
समारोह में संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, पद्म भूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र, आचार्य अशोक द्विवेदी, मास्टर एथलीट नीलू मिश्रा, राज्यमंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी आदि कई लोग शामिल हुए। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अपने सांसद को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देख लोग काफी उत्साहित हैं। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने बताया कि जिन्हें शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला, उनमें से अधिकतर लोग समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
गंगा में किया पूजन और दुग्धाभिषेक
गुरुवार को अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज काशी की ओर से शास्त्रार्थ महाविद्यालय के बटुकों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का पूजन किया। इसके बाद मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका मंत्रिमंडल को राष्ट्र सशक्त बनाने में जुटे रहें, इसकी कामना की गई। कार्यक्रम संयोजक पवन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां गंगा में सदैव आस्था रही है, इसलिए गंगा मैया का पूजन किया गया।
विज्ञापन