Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Name plate of outpost in-charge in Varanasi scratched uniform torn two parties clashed land panchayat

UP: वाराणसी में चौकी प्रभारी की नेम प्लेट नोची, फटी वर्दी, जमीन की पंचायत के दौरान दो पक्ष भिड़े; जानें मामला

Thu, 05 Jun 2025 05:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:47 AM IST
सार

वाराणसी के जंसा पुलिस चौकी पर जमीन का विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इसमें एक महिला अधिवक्ता ने चौकी इंचार्ज पर अभद्रता के भी आरोप लगाए हैं। इस मामले में अधिवक्ताओं ने एसीपी को तहरीर दी है।

विज्ञापन
Name plate of outpost in-charge in Varanasi scratched uniform torn two parties clashed land panchayat
एसीपी से बातचीत करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवापुरी के जंसा कस्बा पुलिस चौकी पर बुधवार को जमीन विवाद की पंचायत के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। चौकी इंचार्ज का आरोप है कि बीचबचाव के दौरान उनकी नेम प्लेट नोच ली गई और वर्दी फट गई। एक पक्ष ने चौकी इंचार्ज पर पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


सूचना पाकर अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ जंसा थाने का घेराव कर दिया। एसीपी राजातालाब ने अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। विवाद करने वाले दो लोगों को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जंसा थाना क्षेत्र के परमंदापुर गांव निवासी सुरेंद्र पटेल के परिवार की 47 बिस्वा जमीन में से आठ बिस्वा छोड़कर शेष 39 बिस्वा का एग्रीमेंट कॉलोनाइजर से किया गया है। कॉलोनाइजर द्वारा जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवाई जा रही है। इसे लेकर सुरेंद्र पटेल मौके पर पहुंचा और बाउंड्री वाली जमीन पर खुद का हक बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही, जो निर्माण कार्य हुआ था उसे गिरा दिया।

कॉलोनाइजर की ओर से राहुल पटेल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को जंसा कस्बा चौकी पर बुलाया। कॉलोनाइजर के पक्ष से सुरेंद्र पटेल के ही परिवार का सदस्य जय प्रकाश पटेल भी पहुंचा। चौकी इंचार्ज आयुष ओझा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी कि उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। 

विज्ञापन

उन्होंने दोनों पक्षों को शांत होने को कहा तो जय प्रकाश पटेल सुरेंद्र पटेल से उलझ गया। बीचबचाव के दौरान जय प्रकाश पटेल ने उनका नेम प्लेट नोच ली और वर्दी फाड़ दी। हाथापाई का भी प्रयास किया। वहीं, जय प्रकाश पटेल का कहना था कि चौकी इंचार्ज आयुष ओझा ने उसे बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया है। सूचना पाकर जय प्रकाश पटेल की अधिवक्ता मुस्कान पटेल चौकी पर पहुंचीं। 

अधिवक्ता ने कहा कि चौकी इंचार्ज आयुष ओझा और मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। साथी अधिवक्ताओं के साथ मुस्कान जंसा थाने गईं और प्रदर्शन करने लगीं। उन्होंने मांग की कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन की सूचना पाकर एसीपी राजातालाब जंसा थाने पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Name plate of outpost in-charge in Varanasi scratched uniform torn two parties clashed land panchayat
एसीपी से बातचीत करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं की तहरीर लेकर मामले की जांच जंसा थानाध्यक्ष को दी गई है। विवाद करने वाले सुरेंद्र और जय प्रकाश को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जमीन संबंधी विवाद को निस्तारित कराने के लिए एसडीएम राजातालाब को पत्र भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed