फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NAAC team submitted report to Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith

नैक टीम ने विद्यापीठ को सौंपी रिपोर्ट: नौ घंटे चला मूल्यांकन; भारत माता मंदिर देख सदस्य बोले- धन्य हो गए हम

Thu, 10 Oct 2024 02:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 10 Oct 2024 02:18 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को नैक टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है। यह रिपोर्ट नौ घंटे तक चले मूल्यांकन के बाद एक्जिट बैठक में रिपोर्ट तैयार हुई। इसके बाद टीम ने कुलपति को बंद लिफाफा दिया। 

विज्ञापन
NAAC team submitted report to Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith
भारत माता मंदिर का निरीक्षण करती नैक टीम - फोटो : विश्वविद्यालय प्रशासन

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नैक का मूल्यांकन पूरा हो गया। देर रात नैक टीम ने कुलपति को बंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंप दी। बुधवार को तीसरे दिन नैक टीम ने 11 घंटे में मूल्यांकन और रिपोर्ट तैयार की। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक निरीक्षण चला। शाम 6 बजे के बाद नैक टीम की एक्जिट बैठक में रिपोर्ट बनाने का काम शुरू हुआ। उम्मीद जताई जा रही है कि ए++ ग्रेड का टारगेट लेकर चल रहे विद्यापीठ को संतोषजनक रिजल्ट मिले।

विज्ञापन


नैक मूल्यांकन के तीसरे दिन टीम ने सबसे पहले भारत माता मंदिर और ललित कला विभाग का निरीक्षण किया। भारत माता मंदिर को देख पूरी नैक टीम आश्चर्य में पड़ गई। चेयरमैन प्रो. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि भारत माता मंदिर काशी विद्यापीठ की अतुलनीय धरोहर है। यह देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यहां का हर व्यक्ति विद्वान है। यहां आकर हम धन्य हो गए। इसके बाद टीम ललित कला विभाग पहुंची। यहां छात्र-छात्राओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

विज्ञापन

इन विभागों में हुआ निरीक्षण

टीम ने आईक्यूएसी, मनोविज्ञान विभाग, समाज कार्य विभाग, वाणिज्य और प्रबंधशास्त्र संकाय, समाज विज्ञान संकाय, वित्त विभाग, कुलसचिव कार्यालय और सामान्य प्रशासन ऑफिस में भी नैक टीम का निरीक्षण चला। अंत में मूल्यांकन की रिपोर्ट तैयार की गई। इसके बाद नैक पीयर टीम एक्जिट बैठक हुई। बैठक में टीम ने काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी को मूल्यांकन रिपोर्ट सौंपी और विश्वविद्यालय से रवाना हुई।

नैक टीम में ये सदस्य रहे मौजूद
तीसरे दिन चेयरमैन प्रो. राधे श्याम शर्मा के नेतृत्व में प्रो. जय प्रकाश त्रिवेदी, डॉ. लाल नुंडांगा, प्रो. राम कृष्णा सीलम, प्रो. सीमा मलिक, प्रो. विजय सिंह मिपुन और प्रो. एमएस देशमुख शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed