{"_id":"67f502009a3056343e0fb708","slug":"mumbai-central-varanasi-special-train-will-run-from-april-9-to-june-25-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: आसान होगा सफर, 9 अप्रैल से चलेगी मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन; पढ़ें- पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: आसान होगा सफर, 9 अप्रैल से चलेगी मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन; पढ़ें- पूरा शेड्यूल
Tue, 08 Apr 2025 04:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 08 Apr 2025 04:31 PM IST
सार
Varanasi News: कल से मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक होगा। 09184 वाराणसी कैंट से शुक्रवार दोपहर 02.30 बजे खुलेगी और रविवार को सुबह 4.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
Indian Railway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
09183/09184 मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक होगा। 09183 मुंबई सेंट्रल से बुधवार की रात 10.50 बजे खुलेगी और शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। 09184 वाराणसी कैंट से शुक्रवार दोपहर 02.30 बजे खुलेगी और रविवार को सुबह 4.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 09195/09196 वडोदरा-मऊ सुपरफास्ट साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
वडोदरा से ये ट्रेन 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 और 30 जून को चलेगी। वहीं, मऊ से 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17, 24 जून और 01 जुलाई को 13 फेरों में चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, गाड़ी खंगालने में जुटी आरपीएफ और जीआरपी की टीम
वडोदरा-मऊ सुपरफास्ट वडोदरा स्टेशन से देर शाम 7 बजे खुलेगी और दूसरे दिन शाम 6.40 बजे बनारस होते हुए मऊ में रात 8.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09196 मऊ-वडोदरा सुपरफास्ट प्रत्येक मंगलवार को मऊ से रात 11.45 बजे खुलेगी और रात 1.35 बजे बनारस होते हुए तीसरे दिन वडोदरा में 12.45 बजे पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी के छात्रों का ड्रोन सर्वे, सफेद रंग और सोलर पैनल ने 22 डिग्री गिराया छत का पारा