फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU students Drone survey white paint and solar panel down temperature of roof by 22 degrees in varanasi

IIT BHU: आईआईटी के छात्रों का ड्रोन सर्वे, सफेद रंग और सोलर पैनल ने 22 डिग्री गिराया छत का पारा

Tue, 08 Apr 2025 01:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Apr 2025 01:56 PM IST
सार

IIT BHU: आईआईटी के युवा वैज्ञानिकों ने ड्रोन सर्वे किया। सर्वे में पता चला कि सफेद रंग और सोलर पैनल ने 22 डिग्री छत का पारा गिराया। 

विज्ञापन
IIT BHU students Drone survey white paint and solar panel down temperature of roof by 22 degrees in varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी से घर की छत, एयर कंडीशनर लैब और सर्वर रूम भी प्रभावित होने लगे हैं। आईआईटी बीएचयू के युवा वैज्ञानिकों ने बढ़ते तापमान के प्रभाव पर दो रिसर्च किए हैं। लैब के ठंडे वातावरण में मशीनों के तापमान में होने वाले न्यूनतम 0.5 डिग्री सेल्सियस के अंतर को डिटेक्ट करने वाला सेंसर बनाया गया है। वहीं, दूसरे शोध के अनुसार छतों की सतह के तापमान को 22 डिग्री तक कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन


ड्रोन से क्रंकीट के छतों का हीट सर्वे किया है। छतों की सतह को लेकर आईआईटी बीएचयू के पीएमआरएफ रिसर्चर रणवीर कुमार, जियो इन्फॉर्मेटिक्स के राजर्षि भट्टाचार्य और सिविल इंजीनियरिंग के जनार्दन काचरी ने रिसर्च किया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; तप रहा बनारस: तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े झुलसा रहे शरीर, गर्मी ने तोड़ी रिकॉर्ड; यहां जानें मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग बिल्डिंग की छत की सतह के तापमान में अंतर पाया गया। ड्रोन से थर्मल सर्वे कराने के बाद पता चला कि सिर्फ कंक्रीट की एक छत का तापमान बढ़कर 67.1 डिग्री तक चला गया था। जिस छत को सफेद रंग से पेंट किया गया था, उसकी सतह कंक्रीट के मुकाबले कम गर्म रही। जिस छत पर सफेद पेंटिंग और सोलर पैनल लगा था, उस छत का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था।

ऊर्जा सोखने की मांग में आई कमी

दोपहर की धूप छंटने के दौरान इन छतों के सतह का तापमान लिया गया था। वैज्ञानिकों ने देखा कि पेंट और सोलर पैनल से छतों में उष्मा को सोखने की मांग में कमी आई है। स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग से छतों के ऊर्जा की मांग घटेगी और काशी के अर्बन हीट की मात्रा कम होगी। वैज्ञानिकों ने तापमान घटने का ये सिलसिला मैप पर भी दिखाया।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: नगर निगम कार्यालय के पास पेड़ से लटककर शख्स ने दी जान, अस्पताल पहुंचने पर मौत की पुष्टि

छात्रों ने बनाया टेंप्रेचर मॉनिटरिंग अलर्ट सिस्टम

छात्रों ने एक टेंप्रेचर मॉनिटरिंग अलर्ट सिस्टम तैयार किया है। इस डिवाइस में तापमान रीडर और दूसरा एलईडी अलर्ट होगा। लैब, सर्वर रूम या किसी औद्योगिक प्रक्रिया में कहीं हल्का सा भी तापमान बढ़ा या घटा तो ये सेंसर उसको भी डिटेक्ट कर अलर्ट देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed