फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mulayam singh yadav health samajwadi party varanasi workers doing worship maa durga for get well soon

सपा संरक्षक के लिए वाराणसी में यज्ञ-हवन: शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से सपा नेताओं ने किया मां दुर्गा की पूजा

Mon, 03 Oct 2022 12:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Oct 2022 12:04 AM IST
सार

सपा  के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी सेहत की जानकारी मिलते ही वाराणसी में यज्ञ, हवन-पूजन शुरू हो गया है। सपा नेता और कार्यकर्ता दुर्गा सप्तशती का पाठ कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Mulayam singh yadav health samajwadi party varanasi workers doing worship maa durga for get well soon
वाराणसी में हवन-पूजन करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जारी है। सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही काशी में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से पूजा-पाठ शुरू कर दिया।

विज्ञापन


रविवार शाम लंका स्थित आवास पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर सपा नेताओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए हवन किया। बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर ने बताया कि शाम को समाचार के माध्यम से सूचना मिली कि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


तब ही हमलोगों ने यहां नेता जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने की कामना लेकर दुर्गासप्तशती का पाठ किया और हवन किया। नेताजी स्वस्थ हों और वापस से हम लोगों का मार्गदर्शन करें। भगवान से यही कामना की गई है। मुलायम सिंह यादव खराब सेहत के चलते 22 अगस्त से ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रविवार को अचानक सेहत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। 
पढ़ें: मिर्जापुर पहुंचे BJP नेता अरुण सिंह: राजस्थान में मचे सियासी घमासान पर बोले- कांग्रेस अब टूटने की कगार पर

मुलायम सिंह की कुशलता के लिए मांगी दुआ

पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए स्थानिय इकाई के नेताओं ने रविवार को लोहटिया स्थित बड़ा गणेश में विशेष प्रार्थना की। सपा संरक्षक के गिरते स्वास्थ्य से चिंति सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में पार्टी सदस्य बड़ा गणेश पहुंचे और करीब एक घंटे तक मंदीर में प्रर्थना की। पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजन अर्चन करने वालों में सत्यनारायण यादव, महेश यादव, नंदु विश्वकर्र्मा, वैभव शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed