फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mukesh becomes Secretary and Surendra Treasurer of the Bareka Supervisor Club Committee

Varanasi News: बरेका सुपरवाइजर क्लब समिति के सचिव बने मुकेश, सुरेंद्र कोषाध्यक्ष

Wed, 16 Sep 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mukesh becomes Secretary and Surendra Treasurer of the Bareka Supervisor Club Committee
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सुपरवाइजर क्लब समिति के गठन के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी मुख्यालय राजकुमार गुप्ता की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें टीएएस में कार्यरत एसएसई (विद्युत) मुकेश कुमार डेहरिया सचिव और एसएसई (डिजाइन) सुरेंद्र प्रसाद सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद के लिए मुकेश कुमार डेहरिया को 191 मत मिले। राजकुमार को 44 और सचिंद्र कुमार मिश्र को 20 मत प्राप्त हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह को 185 और चिन्मयानंद को 70 मत मिले। समिति के सदस्य पद पर जेई (प्लांट एंड टूल ऑफिस) अभय कुमार सिंह, एसएसई (स्मॉल टूल) जेएन गौरव और सीएमएससी एंड टी लैब के सत्येंद्र प्रसाद सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने क्लब की गतिविधियों को प्रभावी और सक्रिय बनाने के साथ ही सदस्यों के हित में सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed