फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muharram Complete ban weapons in processions strict action against those inciting trouble administration alert

मोहर्रम: जुलूस में अस्त्र-शस्त्र पर पूर्ण प्रतिबंध, विवाद फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई; प्रशासन अलर्ट

Mon, 15 Jun 2026 08:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 15 Jun 2026 08:52 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा बैठक में कहा कि जुलूसों में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अफवाह फैलाने, विवाद उत्पन्न करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Muharram Complete ban weapons in processions strict action against those inciting trouble administration alert
मोहर्रम को लेकर बैठक करते अफसर। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: बलिया में 26 जून को मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्गों की तैयारियों तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

विज्ञापन


जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि ताजिया की ऊंचाई पूर्व वर्षों की अपेक्षा कम रखी जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां ताजिया का निर्माण किया जा रहा है, उन स्थलों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा ताजिया जुलूस निकालने वाले आयोजकों से आवश्यक अनुमति और विस्तृत विवरण प्राप्त कर लिया जाए। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मोहर्रम जुलूस में किसी भी व्यक्ति को अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि जुलूस मार्गों पर लटके हुए अथवा जर्जर विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान रामपुर उदयभान वार्ड संख्या-13 में विद्युत पोल के समीप तार होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा सिया मस्जिद एवं रेलवे स्टेशन सड़क के आसपास लटके जर्जर तारों को भी शीघ्र ठीक कराने को कहा गया। 

नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि शहर में ताजिया जुलूस के प्रस्तावित मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, जिससे जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को मोहर्रम से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर स्थानीय लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि मोहर्रम जुलूस को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद या अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, एसडीएम सदर, सभी थाना प्रभारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed