फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब मनोज यादव पैर छूने को झुके तो पीएम बोले- खिलाड़ी झुकता नहीं, एवरेस्ट फतह करो यह मेरा आशीर्वाद 

Thu, 20 Feb 2020 07:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 Feb 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Mountaineer Manoj yadav meet pm modi on his varanasi tour want to climb mount evreste
मनोज यादव की पीएम मोदी से मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 फरवरी के वाराणसी दौरे के दौरान बीएचयू हेलीपैड पर पर्वतारोही मनोज यादव ने उनसे मुलकात की। प्रधानमंत्री ने मनोज से उनकी दिक्कतों के बारे में जाना। मनोज ने आर्थिक तंगी की वजह से माउंट एवरेस्ट फतह न कर पाने की बात कही, तो प्रधानमंत्री ने पीएमओ को पत्र भेजने को कहा।

Mountaineer Manoj yadav meet pm modi on his varanasi tour want to climb mount evreste

मनोज ने बताया कि बातचीत खत्म होने पर जब वह प्रधानमंत्री का पैर छूने के लिए झुके तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कभी झुकता नहीं है और आप विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करो यह मेरा आशीर्वाद है।

Mountaineer Manoj yadav meet pm modi on his varanasi tour want to climb mount evreste
माउंट स्टोक कांगड़ी पर तिंरगे के साथ मनोज।

लेह-लद्दाख की दुर्गम पहाड़ी स्टाक कांगड़ी ट्रेक (हिमालयन ट्रैक) की 20800 फीट की ऊंचाई को फतह करने वाले काशी के लाल मनोज यादव अब माउंट एवरेस्ट फतह करना चाहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मनोज ने कहा कि वह प्रधानमंत्री की मदद से अपने इस सपने को साकार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mountaineer Manoj yadav meet pm modi on his varanasi tour want to climb mount evreste

पर्वतारोही मनोज यादव ने इससे पहले 28 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इसके लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। सर्किट हाउस में मुलाकात के दौरान मनोज ने योगी को मांग पत्र देने के साथ ही जुलाई में स्टोक कांगरी फतह के बारे में भी बताया। उधर सीएम ने माउंट एवरेस्ट फतह के लिए मनोज को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन भी दिया था।

विज्ञापन
Mountaineer Manoj yadav meet pm modi on his varanasi tour want to climb mount evreste

वाराणसी के चांदपुर निवासी अखिलेश यादव और कौशल्या देवी का पुत्र इस समय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। पढ़ाई के साथ-साथ मनोज पर्वतारोही बनने के सपने को साकार करने के लिए एक-एक कदम आगे बढ़ाता जा रहा है। पिछले साल 22 जुलाई से 10 अगस्त तक की साहसिक यात्रा के दौरान लेह लद्दाख और बीस हजार फीट की ऊंची पहाड़ी माउंट स्टोक कांगड़ी पर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed