फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother and his son thrown from train after robbery admit in varanasi hospital

मुगलसराय में पर्स छीनकर मां-बेटे को चलती ट्रेन से फेंका, दोनों का वाराणसी में चल रहा इलाज

Thu, 03 May 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 03 May 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
mother and his son thrown from train after robbery admit in varanasi hospital
व्यास नगर के पास हुई वारदात, जीआरपी को सौंपी जांच
आसनसोल से बदायूं जा रही महिला  जा रही महिला और उसके तीन साल के बेटे को बुधवार की रात को लुटेरों ने पर्स छीनकर मुगलसराय से आगे दुल्हीपुर गांव के पास चलती ट्रेन से फेंक दिया। रात में कुछ ग्रामीणों ने उन्हें घायलावस्था में देख लिया। उन्होंने दोनों  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहां से उसे चंदौली जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर गुरुवार को दोनों को वाराणसी के कबीचरौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी वाराणसी को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


पढ़ेंः मुगलसराय में लुटेरों ने मां-बेटे को चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


 बदायूं जिले के नारदा गांव निवासी ममता (30 ) पत्नी स्वर्गीय भोगराज अपने तीन वर्षीय बेटे अजय के साथ अपने मायके बंगाल के आसनसोल से ससुराल के लिए अप कोलकाता लखनऊ स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में सवार हुई थी।

बुधवार की रात करीब 10 बजे ट्रेन में सवार युवकों ने उससे पर्स छीनकर बेटे के साथ चलती ट्रेन से महिला को नीचे फेंक था। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची। मामला वाराणसी मंडल का होने के कारण वाराणसी जीआरपी भी वहां पहुंची।  


डॉक्टरों ने गुरुवार को घायल महिला और बच्चे को जीआरपी के संरक्षण में वाराणसी कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल भेज दिया। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गरीब महिला का ट्रेन में सवार सहयात्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

छीना-झपटी में महिला नीचे गिर गई थी। मामले की जांच वाराणसी जीआरपी कर रही है। मुगलसराय जीआरपी ने भी कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंच कर महिला से पूछताछ कर जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed