{"_id":"5aea1e054f1c1b05418b7c86","slug":"robber-thrown-down-mother-and-son-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय में लुटेरों ने मां-बेटे को चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुगलसराय में लुटेरों ने मां-बेटे को चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 03 May 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के मुगलसराय में लुटेरों ने बुधवार की रात एक महिला और उसके मासूम बेटे को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना चंदौली-वाराणसी सीमा पर स्थित व्यासनगर क्रासिंग के समीप हुई। दोनों को दुलहीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बदायूं जिले के नारदा गांव की रहने वाली ममता (30) तीन साल के बेटे के साथ आसनसोल एक्सप्रेस की जनरल बोगी से बरेली जा रही थी। रात करीब 10 बजे व्यासनगर क्रासिंग के पास दो युवक उसके पास पहुंचे और बैग छीनने लगे।
विरोध करने पर दोनों ने मां-बेटे को क्रासिंग के पास चलती ट्रेन से फेंक दिया। इस बीच उधर से गुजर रहे बिजली ठेकेदार जनार्दन की निगाह कराह रहे मां-बेटे पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
तब तक आसपास के लोग जुट गए और घायल मां-बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर हालत में महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी।