फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than half of the corona infected youth in varanasi

काशी में कोरोना से संक्रमित मरीजों में आधे से अधिक युवा, 11 युवक दे चुके हैं कोरोना को मात

Sat, 09 May 2020 01:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 09 May 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
More than half of the corona infected youth in varanasi
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
अगर आपको यह लग रहा है कि कोरोना संक्रमण की जद में केवल बच्चे और बुजुर्ग ही आ सकते हैं तो ऐसा नहीं है। अब तक वाराणसी में संक्रमित 77 मरीजों में सबसे अधिक 41 लोग 18 से 40 साल की उम्र के हैं। अब तक 11 युवा कोरोना को मात देकर आइसोलेशन वार्ड से बाहर आ गए है और 30 अब भी आइसोलेशन वार्ड में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


18 साल से कम उम्र के किशोर और बच्चे मिलाकर पांच मरीज कोरोना संक्रमण की जद में आ चुके हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में चल रही स्क्रीनिंग में डॉक्टर भी विशेषकर युवाओं को संक्रमण के खतरे को देखते हुए घर में ही रहने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से चलने वाली स्क्रीनिंग सहित अन्य जागरूकता अभियान में युवाओं को जागरूक किया जा रहा है कि वो जितना हो सके घर में ही रहें। डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष राय  का कहना है कि  युवा अपने को घर से बाहर निकलने से रोक नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि वाराणसी ही नहीं कई जगहों पर संक्रमित मरीजों में युवाओं की संख्या अधिक है। जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक युवाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों में ज्यादा है संक्रमण

More than half of the corona infected youth in varanasi
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
जिले में संक्रमित मरीजों की अगर बात करें तो कुल 77 मरीजों में सबसे ज्यादा 60 पुरुष हैं और 17 महिलाएं हैं। इसमे भी 18 से 40 साल के बीच 30 पुरुष है जबकि महिलाओं की संख्या केवल 11 है। दूसरी ओर  40 से 75 साल में भी 25 पुरुष और केवल छह महिलाएं हैं। पांच किशोरों में भी केवल एक महिला है। 

दो बच्चे और तीन किशोर भी संक्रमण की जद में 
आइसोलेशन वार्ड में दो बच्चों समेत पांच ऐसे मरीज हैं। जिनकी उम्र 15 साल से कम है इसमें मड़ौली निवासी दवा कारोबारी के डेढ़ साल के भांजे के साथ ही बीएचयू पोस्ट डॉक्टोरल छात्रा का एक साल का बेटा भी संक्रमित है। 

11 युवा दे चुके हैं कोरोना को मात 
अब तक डिस्चार्ज होने वाले 20 लोगों में 11 युवा हैं। जिनकी उम्र 18 से 40 के बीच है। इसके अलावा एक 15 साल का किशोर है। बाकी आठ मरीज 40 से 70 साल तक की उम्र वाले हैं। 

 

आंकड़े में अब तक

More than half of the corona infected youth in varanasi
Corona - फोटो : PTI
  • अब तक संक्रमित 77 मरीज 
  • 18 से 40 साल के कुल 41 मरीज 
  • महिला 11,  पुरुष 30
  • 40 से 75 साल कुल 31 मरीज 
  • 18 साल से कम कुल पांच मरीज 
  • 15 साल के दो मरीज 
  • 12 साल का एक मरीज 
  •  55 साल के कपड़ा व्यापारी की मौत हो चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed