फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Model roads of Varanasi will be prepared with special design

बदल रही काशी: सड़कें बताएंगी काशी की पहचान, खास डिजाइन से होंगी तैयार; डमरू-त्रिशूल से सजाई जाएगी ये मॉडल सड़क

Mon, 19 Feb 2024 09:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 19 Feb 2024 09:08 AM IST
सार

वाराणसी में कई मार्गों पर सड़कों को सिक्स और फोरलेन के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब इन सड़कों को खास डिजाइन के जरिये सजाया जा रहा है, ताकि सड़क से गुजरने वालों को काशी की पहचान के साथ खास अनुभूति हो।  

विज्ञापन
Model roads of Varanasi will be prepared with special design
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित हो रहे वाराणसी की सड़कें भी अब यहां की खासियत की ब्रांडिंग करती नजर आएंगी। चौड़ीकरण होने वाले पांच प्रमुख प्रवेश मार्गों को अलग-अलग डिजाइन से सजाया और संवारा जाएगा। इसमें लहरतारा से बीएचयू की मॉडल सड़क पर काशी विश्वनाथ का डमरू और त्रिशूल की डिजाइन से तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए डिवाइडर पर लगने वाली फसाड लाइट में डमरू और त्रिशूल की डिजाइन को लैस किया गया है। इसके अलावा बाकी चार सड़कों के लिए नंदी, बनारसी साड़ी, भगवान बुद्ध सहित अन्य डिजाइन पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन


वाराणसी के इनर रिंग रोड के रूप में विकसित हो रही मोहनसराय से बौलिया, लहरतारा से बीएचयू, कचहरी से सिंधौरा मार्ग, चांदपुर से अकेलवा और कालीमाता मंदिर पांडेयुपर से रिंग रोड तक सड़क को सिक्स और फोरलेन के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब इन सड़कों को खास डिजाइन के जरिये सजाया जा रहा है, ताकि सड़क से गुजरने वालों को काशी की पहचान के साथ खास अनुभूति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल फुलवरिया फोरलेन के लहरतारा वाले हिस्से से करीब 500 मीटर तक की सड़क को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तैयार कर लिया गया है। मुख्य अभियंता एके द्विवेदी ने बताया कि लहरतारा से बीएचयू की फोरलेन शहर की मॉडल सड़क के रूप में विकसित होगी। बाकी सड़कों की डिजाइन जल्द ही तय हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed