फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Model Panchayat building in Nevada village, a drain will be built in Isarwar

नेवादा गांव में मॉडल पंचायत भवन, इसरवार में बनेगी नाली

Fri, 11 Jun 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Model Panchayat building in Nevada village, a drain will be built in Isarwar
ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने दो ब्लॉकों के तीन गांवों का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने नेवादा में मॉडल पंचायत भवन और इसरवार गांव में नाली निर्माण कराने को कहा। चोलापुर ब्लॉक के सुंगुलपुर में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण भी किया। एनएच के पास अजय चौहान के खेत से मुख्य मार्ग तक के संपर्क कार्य को देखा। मंत्री को उपायुक्त मनरेगा करुणाकर अदीब ने बताया कि 600 मीटर के संपर्क मार्ग पर 1.53 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें 700 मानव दिवस का सृजन हुआ है। मौके पर 32 श्रमिक कार्य करते पाए गए। ग्राम प्रधान साधना सिंह, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश यादव, ग्राम रोजगार सेवक प्रेमनारायण जायसवाल ने पूछताछ की। मंत्री ने भविष्य में इस मार्ग को ग्राम निधि से पक्का कराने को कहा। मंत्री ने बारिश को ध्यान में रख कैच द रेन अभियान को बढ़ाने को कहा। आवश्यकतानुसार तालाब, मेड़ बंदी, नाला खोदाई, पौधरोपण कराने को कहा। सेवापुरी ब्लॉक के नेवादा में मनरेगा से 17 लाख की लागत से एक मॉडल पंचायत बनवाने की घोषणा की। इसरवार में बांके बिहारी के घर से सुनील व रमेश सिंह के घर तक जलनिकासी की समस्या देखी। 500 मीटर के नाली निर्माण कार्य मनरेगा से करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed