{"_id":"68e66093a88e9c4ac2082cd7","slug":"minister-of-state-asim-arun-gave-statement-on-performance-of-bjp-in-bihar-elections-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भाजपा चुनाव की घोषणा का इंतजार नहीं करती, काशी में बोले- राज्यमंत्री असीम अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भाजपा चुनाव की घोषणा का इंतजार नहीं करती, काशी में बोले- राज्यमंत्री असीम अरुण
Wed, 08 Oct 2025 06:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:31 PM IST
सार
राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि भाजपा चुनाव की घोषणा का इंतजार नहीं करती है, हमारे कार्यकर्ता हमेशा काम के मोड में रहते हैं। बिहार चुनाव में भी पार्टी संकल्प लेकर जाएगी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री असीम अरुण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण मंगलवार को काशी पहुंचे। उन्होंने वाल्मीकि जयंती पर नरिया स्थित वाल्मीकि मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि के उच्च आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए। इसके बाद रामनगर के वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सीधे उनके खाते में वेतन देने का निर्णय लिया है। वेतन में बढ़ोतरी भी की है। अब निजी कंपनियां सफाईकर्मी साथियों के साथ खेल नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन
बिहार चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि भाजपा चुनाव की घोषणा का इंतजार नहीं करती है, हमारे कार्यकर्ता हमेशा काम के मोड में रहते हैं। बिहार चुनाव में भी पार्टी संकल्प लेकर जाएगी। विश्वास है कि एनडीए की बड़ी जीत होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Railways: दीपावली व छठ पर घर आने के लिए ट्रेनों में जगह ही नहीं, देखें- दिल्ली से आने वाली गाड़ियों की स्थिति
उन्होंने बीएचयू में टीसीएस और समाज कल्याण विभाग के ‘टीसीएस रूरल आईटी क्विज’ को संबोधित किया। कहा कि सच्चा काम, पक्का काम से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। प्रतियोगिता में झांसी के सर्वोदय विद्यालय से आए कक्षा 8 के छात्र रौनक को प्रथम स्थान मिला।
सफाई कर्मचारी संघ ने मनाई जयंती
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ ने कबीरचौरा पर वाल्मीकि जयंती मनाई। प्रदेश अध्यक्ष सोन चंद्र, जिला अध्यक्ष राजू भारती, रविंद्र कुमार, श्रवण कुमार, अमित वाल्मीकि ने विचार रखे।