{"_id":"68e64f600cf992602608c47a","slug":"indian-railways-train-ticket-updates-trains-full-for-diwali-and-chhath-puja-2025-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: दीपावली व छठ पर घर आने के लिए ट्रेनों में जगह ही नहीं, देखें- दिल्ली से आने वाली गाड़ियों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railways: दीपावली व छठ पर घर आने के लिए ट्रेनों में जगह ही नहीं, देखें- दिल्ली से आने वाली गाड़ियों की स्थिति
Wed, 08 Oct 2025 05:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 Oct 2025 05:17 PM IST
सार
Varanasi News: विभिन्न शहरों में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए त्योहारों पर घर आना आसान नहीं है। दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों से आने वाली ट्रेनों में जगह ही नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली और छठ पूजा पर दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग घर आने के लिए ट्रेनों में बुकिंग करा रहे हैं। स्थिति यह है कि अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली और मुंबई से आने वाली कई गाड़ियों में अभी से ही बुकिंग फुल हो गई है। अधिकांश ट्रेनों में तो अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से ही आरक्षण नहीं हो है। ऐसे में घर आने की राह आसान नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
20 अक्तूबर को दीपावली मनाई जाएगी। 25 से 28 अक्तूबर डाला छठ भी है। जो लोग दीपावली पर घर नहीं आ पाते हैं वो छठ पर जरूर आते हैं। ऐसे में लोगों की ट्रेनों में बुकिंग ही नहीं हो पा रही है। रिजर्वेशन कराने के लिए जब सीट खाली होने की जानकारी ली जा रही है तो उसमें रिग्रेट दिख रहा है। ऐसे में त्योहार पर घर आना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: 14 साल स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट में की नौकरी, 2019 में बना अकाउंटेंट, नकली मुहर लगाकर बना करोड़पति
विज्ञापन
दिल्ली से वाराणसी आने वाली गाड़ी
- 12560-शिवगंगा एक्सप्रेस-17 से 19 अक्तूबर तक जगह नहीं।
- 12562-स्वतंत्र सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस-15 से 22 अक्तूबर तक जगह नहीं।
- 12392-श्रमजीवी एक्सप्रेस-15 से 22 अक्तूबर तक जगह नहीं।