{"_id":"6666d2cab72dc2fab90facad","slug":"mini-vande-bharat-express-train-of-8-coach-will-run-from-varanasi-to-howrah-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: काशी को एक और वंदे भारत की सौगात, हावड़ा के लिए चलेगी 8 कोच की ट्रेन, 6 घंटे पूरा होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: काशी को एक और वंदे भारत की सौगात, हावड़ा के लिए चलेगी 8 कोच की ट्रेन, 6 घंटे पूरा होगा सफर
Mon, 10 Jun 2024 03:52 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:52 PM IST
सार
Vande Bharat Express Train : काशीवासियों के लिए खुशखबरी है। यहां एक और वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है। काशी से हावड़ा का सफर आसान करने के लिए 8 कोच की मिनी वंदे भारत चलाने की योजना है।
विज्ञापन
वंदे भारत
- फोटो : ANI
विस्तार
काशी को एक और वंदे भारत की सौगात मिलेगी। जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से हावड़ा के बीच मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। चेन्नई स्थित आईसीएफ से 15 वंदे भारत की रैक निकली है। इसमें आठ कोच की चेयरकार और स्लीपर वंदे भारत शामिल है। 130 से 160 किमी की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत महज छह घंटे में अपना सफर तय करेगी।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों के अनुसार, बनारस-हावड़ा वंदे भारत का प्रस्ताव 2023 में ही रेलवे बोर्ड को भेजा गया था।अब पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि एनडीए सरकार के गठन के साथ ही रेल परिवहन को रफ्तार मिलेगी। यात्रियों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
पांचवीं वंदे भारत की मिलेगी सौगात
वाराणसी से पटना और रांची के बीच पहले से वंदे भारत चल रही है। अब हावड़ा तक संचालन की तैयारी है। इसके लिए रूट का सर्वे हो चुका है। इसकी फाइनल रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी गई है। इसी बीच लोकसभा चुनाव का एलान हो गया। इस कारण प्रक्रिया ठप हो गई। अब चुनाव खत्म हो चुका। सरकार का गठन भी हो गया। लिहाजा, आठ कोच की मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की जा रही है।
वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी से पटना और वाराणसी से रांची के बीच एक-एक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। बनारस-हावड़ा मिनी वंदे भारत इस तरह की पांचवीं ट्रेन होगी। अभी जितनी भी वंदे भारत चल रही हैं वे कैंट स्टेशन से ही हैं। हावड़ा वंदे भारत को बनारस स्टेशन से चलाया जाएगा। रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संचालन की घोषणा रेलवे बोर्ड की ओर से होगी।
वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी से पटना और वाराणसी से रांची के बीच एक-एक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। बनारस-हावड़ा मिनी वंदे भारत इस तरह की पांचवीं ट्रेन होगी। अभी जितनी भी वंदे भारत चल रही हैं वे कैंट स्टेशन से ही हैं। हावड़ा वंदे भारत को बनारस स्टेशन से चलाया जाएगा। रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संचालन की घोषणा रेलवे बोर्ड की ओर से होगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन