फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meteorological Department issued orange alert storm predicted appeal to public to be cautious

Varanasi News: मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, आंधी तूफान का अनुमान, जनता से सावधानी बरतने की अपील

Sun, 04 May 2025 10:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 04 May 2025 10:44 PM IST
सार

अगले तीन दिनों तक मौसम के अनुमान से आंधी-तूफान तो आएगा ही साथ में वज्रपात भी हो सकता है । बताया जा रहा है कि 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। आम जनता से अपील है की जा रही है कि घबराएं नहीं सावधानी बरतें। 
 

विज्ञापन
Meteorological Department issued orange alert storm predicted appeal to public to be cautious
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : X / @Indiametdept

विस्तार

मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा पांच और छह मई को वाराणसी में आंधी-तूफान को लेकर आरेंज एलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान लगभग 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की सम्भावना है। इसके साथ ही छह और सात मई को वज्रपात के संबंध में यल्लो एलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


जनता से अपील भी जारी की गई है और कहा गया है कि जब मौसम बदले तब  घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। सम्पर्क क्षेत्र में बने रहने के लिए अपने मोबाइल फोन चार्ज रखें, मोबाइल एसएमएस का इस्तेमाल करें। मौसम की अद्यतन जानकारी रखें। अपने जरूरी कागजात व कीमती सामान एक जलरोधक थैले में रखें।
विज्ञापन


एक आपदा किट अवश्य तैयार रखें, जिसमें सुरक्षित रहने का आवश्यक सामान हो। बच्चों हेतु पूर्व में ही दूध एवं दवा का प्रबंध कर लें। बुजुर्ग या घर में कोई बीमार हो तो उसकी दवा का प्रबंध पूर्व में ही कर लें। टार्च एवं सोलर लाइट घर में अवश्य रखें। यदि आपका घर असुरक्षित है, तो आंधी तूफान/चक्रवात से पूर्व किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घरों, इमारतों को सुदृढ़ करें, जरूरी मरम्मत कराएं व नुकीलें सामान को खुला न छोड़ें। मवेशियों की सुरक्षा के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें।


 

आंधी तूफान/चक्रवात के दौरान यदि आप घर के अन्दर हैं तो क्या करें

 बिजली का मेन स्विच व गैस सप्लाई तुरंत बन्द कर दें।

 दरवाजे एवं खिड़की बन्द रखें।

 उबला हुआ या क्लोरीन युक्त पानी ही पिएं।

 सिर्फ आधिकारिक चेतावनी पर ही विश्वास करें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलायें।
 

आंधी तूफान/चक्रवात के दौरान यदि आप बाहर हैं

 क्षतिग्रस्त इमारत में न जाएं।

 बिजली के खम्भों, तारों व दूसरी नुकीली चीजों से बच कर रहें।

जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर पहुॅच कर आश्रय लें।

 बड़े पेड़ के नीचे ना रहें।
 

नाविक/मछुआरे खास ध्यान दें

 नदी में नाव को ना ले जायें और न ही स्वयं नदी में जायें।

 नावों को सुरक्षित जगह पर बॉध कर रखें।

वज्रपात से बचाव हेतु क्या करें, क्या न करें

याद रखें, रबर सोल के जूते व टायर वज्रपात से सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं, अतः वज्रपात से बचाव हेतु सुरक्षित स्थान पर रहना ही उचित है।

बिजली गिरने व चमकने को खिड़की से न देखें। 

बादलों की गड़-गड़ाहट का तेज व बार-बार होना बडे़ खतरे की सूचना है, सतर्क रहें।

 बादलों की गड़-गड़ाहट सुनायी देने पर या बिजली चमकती दिखायी देने पर तुरन्त सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें।

 वज्रपात के दौरान बिजली से चलने वाले मुख्य उपकरण जैसे फ्रिज, कम्प्यूटर, टेलीविजन आदि को विद्युत आपूर्ति लाईन से निकाल दें व मोबाईल का उपयोग न करें।

 वज्रपात के स्थिति में नल से होकर आ रहे पानी का उपयोग न करें, पानी के नल में विद्युत प्रवाह हो सकता है।

आपातकालीन सेवाओं का फोन नम्बर पास रखें।

रेडियो से मौसम की जानकारी लेते रहें। 

 बिजली चमकने की स्थिति में बाहर खुले में रहना सुरक्षित नहीं है। अतः तुरन्त सुरक्षित आश्रय में जायें।

लम्बे पेड़, खम्बों या घातु की वस्तुओं से दूर रहें, यह वज्रपात को आकर्षित करते हैं।

शरीर के बालों का खड़ा होना तथा त्वचा में झुरझुरी महसूस होना बताता है कि आपके आस-पास बिजली गिरने वाली है।

वज्रपात के कारण घायल हो गये व्यक्ति को छूना पूर्णतः सुरक्षित है, इससे झटका नहीं लगता है।

वज्रपात से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल लें जायें।

 कंक्रीट के फर्श पर न लेटे और कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें, बिजली गिरने के दौरान इनमें करंट प्रवाह हो सकता है।

अगर आप तालाब, नदी, नहर तथा खेत में सिंचाई कर रहे हों तत्काल वहॉ से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर चलें जायें।

बादलों में गड़-गड़ाहट होने पर मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed