फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mastermind of the digital arrest gang arrested Cyber Crime Police Station got success

Varanasi : डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, साइबर क्राइम थाने की पुलिस को मिली सफलता

Thu, 26 Dec 2024 11:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 11:57 PM IST
सार

तकनीक का सहारा लेकर अपराध को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान बहराइच के पयागपुर थाना स्थित कोल्हुआ चिलवरिया निवासी निजाम अहमद के रूप में हुई।
 

विज्ञापन
Mastermind of the digital arrest gang arrested Cyber Crime Police Station got success
डिजिटल अरेस्ट का मास्टर माइंड पुलिस की पकड़ मे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फर्जी ट्राई और सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय चाइनीज गैंग के मास्टरमाइंड को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बहराइच जिले के पयागपुर थाने के कोल्हुआ चिलवरिया निवासी निजाम अहमद के रूप में हुई है। उसके पास से दो मोबाइल और 1740 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि गत चार दिसंबर को माधव नगर कॉलोनी, सारनाथ के अनुज कुमार यादव ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अनुज के अनुसार साइबर क्रिमिनल ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 98 लाख रुपये हड़प लिए। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। डिजिटल फुट प्रिंट, सर्विलांस और पैसे के भुगतान के लिए इस्तेमाल किए बैंक खातों की मदद से निजाम अहमद को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed