फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married man murder and deadbody thrown in canel at jaunpur

जौनपुरः आशनाई में शादीशुदा युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका

Fri, 26 Oct 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Married man murder and deadbody thrown in canel at jaunpur

विज्ञापन
जौनपुर जिले के एक युवक की हत्या कर शव प्रतापगढ़ की सीमा से लगे आसपुर देवसरा के नीमा गांव के पास नहर में फेंक दिया गया। युवक की पत्नी ने आशनाई में हत्या करने का आरोप लगाया है।
मितांवा निवासी जीतलाल बिंद (35) बुधवार सुबह घर से निकला था। शाम तक फोन पर घर वालों की बात भी हुई, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा।

पत्नी ने संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। दूसरे दिन भी परिजनों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। शुक्रवार को जीतलाल की पत्नी के मोबाइल पर आसपुर देवसरा पुलिस का फोन आया। पुलिस ने जीतलाल का शव नीमा नहर में मिलने की सूचना दी। शव पहचानने के लिए पुलिस ने फोटो व्हाट्सएप पर भेजी।
विज्ञापन


शव की पहचान कर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पत्नी ने बताया कि उसके पति के मोबाइल पर एक महिला का फोन हमेशा आता था। सोमवार को वह तीन दिन बाद घर आए थे। बुधवार को उसी महिला का फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे बात कर शाम तक आने की बात कर वह चले गए थे। देर शाम तक मोबाइल भी बंद हो गया। आसपुर देवसरा पुलिस के अनुसार जीतलाल के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed