{"_id":"6595bb27d5bfa3e44e099649","slug":"marks-not-received-for-practical-and-internal-exams-results-may-be-pending-varanasi-news-c-20-vns1013-471497-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: प्रैक्टिकल, आंतरिक परीक्षा के नहीं मिले नंबर, लटक सकते हैं परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: प्रैक्टिकल, आंतरिक परीक्षा के नहीं मिले नंबर, लटक सकते हैं परिणाम
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रैक्टिकल और आंतरिक परीक्षा देने वाले 1000 से अधिक विद्यार्थियों को कितने नंबर मिले हैं, इसकी सूची विभाग में पड़ी है। सबसे करीब अधिक परेशानी छात्रवृत्ति फॉर्म भरने वाले छात्रों को हो रही है। विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों की सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं पिछले महीने खत्म हो चुकी हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए द्वितीय और चौथे सेमेस्टर की नियमानुसार प्रायोगिक, आंतरिक और कौशल विकास की परीक्षा भी विभागवार कराई जा चुकी है। शासन स्तर से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कुछ छात्र ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं जबकि परिणाम न निकल पाने की वजह से छात्र छात्रवृत्ति में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थी आए दिन परीक्षा विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने दिया आज तक का मौका
परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पांडेय ने संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर प्रायोगिक, आंतरिक परीक्षा और कौशल विकास की परीक्षा का अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अंकित करने को कहा है। चार जनवरी तक का समय देते हुए कुलसचिव ने हार्डकॉपी परीक्षा गोपनीय विभाग में जमा करने को कहा है।
Iसमय से परीक्षा परिणाम जारी किया जा सके, इसके लिए विभागाध्यक्षों से छात्रों को मिले प्रायोगिक, आंतरिक, कौशल विकास परीक्षा के अंक गोपनीय विभाग को भेजने को कहा गया है। जानकारी आते ही परिणाम जारी किया जाएगा। - डॉ. सुनीता पांडेय, कुलसचिवI