फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many Celebrities came varanasi for remember writer manu sharma

साहित्यकार मनु शर्मा की याद में आयोजित ‘स्मृति संध्या’ में पहुंची ये हस्तियां

Sun, 19 Nov 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 19 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Many Celebrities came varanasi for remember writer manu sharma
साहित्यकार मनु शर्मा की याद में आयोजित ‘स्मृति संध्या’ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वरिष्ठ साहित्यकार और हिन्दी में सबसे बड़ा उपन्यास लिखने वाले पद्मश्री  मनु शर्मा की याद में रविवार को वाराणसी में सभा आयोजित की गई। महात्मा काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित ‘स्मृति संध्या’ में देश भर के साहित्यकारों, संगीतकारों, राजनीतिज्ञों और समाजसेवियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि साहित्यकार मनु शर्मा की रचनाएं देश की थाती हैं। हम सबके लिए वसीयत के रूप में वे अपनी कृतियां छोड़कर गए हैं। इस अमूल्य विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मनु शर्मा ने धारा के विपरीत चलकर जगह बनाई और सार्थक जीवन जीया। उनकी सात सौ कविताएं, 300 कहानियां और 20 से अधिक उपन्यास वसीयत के रूप में हमारे बीच हैं। उनकी यादें परिवार के साथ देश में भी गुंजायमान रहेंगी। पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र ने कहा कि उनकी यादें अविस्मरणीय हैं। उनकी साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन प्रकाश ने कहा कि उनकी हर एक मुस्कान का अलग मतलब होता था। उनके जाने से कबीरचौरा सूना हो गया। उन्होंने उनके बेटे हेमंत शर्मा से इस थाती को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मनु जी सरल स्वभाव के थे। उनकी सहजता के सभी कायल थे। इस अवसर पर उनकी पुस्तक ‘फेरीवाला रचनाकार’ का विमोचन किया गया। साथ ही 30 मिनट की डाक्यूमेंट्री ‘महायुद्ध के सारथी मनु शर्मा’ प्रदर्शित की गई, जिसमें उनके भाषण से लेकर जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया। 

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के विधि न्याय मंत्री बृजेश पाठक, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, कुमार विश्वास, वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय, पूर्व मंत्री नारद राय, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, आनंद मोहन गुड्डू, वीणा पांडेय, उस्ताद मुस्तफा खां, डॉ. सुमन ओझा, डॉ. केपी यादव, वीणा पांडेय और आरके चौधरी आदि ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

मनु शर्मा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Many Celebrities came varanasi for remember writer manu sharma
मनु शर्मा - फोटो : file photo
वाराणसी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहित्यकार मनु शर्मा के निधन पर शोक जताया है। परिजनों को भेजे शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि मनु जी के निधन से साहित्य जगत ने अमूल्य रत्न खो दिया। जीवन और समाज को देखने का उनका दृष्टिकोण अनोखा था।

पौराणिक व एतिहासिक पात्रों के जीवन को अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने जनमानस तक पहुंचाया। कृष्ण की आत्मकथा उपन्यास की संपूर्णता मनु जी की अद्भुत लेखनी का परिचायक है। आपातकाल में जन-जन तक पहुंची उनकी कार्टून कविता को विशेष रूप से याद किया जायेगा।

स्वच्छ भारत अभियान में मनु शर्मा जी का योगदान अतुलनीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दें और इन मुश्किल क्षणों में शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने का धैर्य, साहस और संबल प्रदान करें।

बता दें कि पौराणिक कथाओं और पात्रों को आधुनिक संदर्भ में उपन्यासों-कहानियों के जरिए जीवंत करने वाले हिंदी साहित्य के पुरोधा पद्मश्री मनु शर्मा सात नवंबर को दुनिया छोड़ गए थे।

‘कृष्ण की आत्मकथा’ उनका सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यास है। 2015 में उल्लेखनीय साहित्य सेवाओं के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री से अलंकृत किया था। उन्हें सपा सरकार के कार्यकाल में यश भारती से भी सम्मानित किया गया था। शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के प्रथम नवरत्न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed