फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mannequin found in black polythene bag at BHU suspected to be dead body in varanasi

UP News: बीएचयू में शव देख मची सनसनी, दौड़े सुरक्षाकर्मी; वीडियो बनाने लगे छात्र; जांच में निकला कूड़ा

Wed, 15 Oct 2025 12:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 Oct 2025 12:27 PM IST
सार

BHU News: बीएचयू परिसर में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी तो सुरक्षाकर्मी भी भाग कर पहुंचे। लोगों को हटाने लगे। इस दौरान जांच करने पर पता चला कि काली पन्नी में कूड़ा बांधा हुआ है, जो कूड़े वाली गाड़ी से गिरा था। 

विज्ञापन
mannequin found in black polythene bag at BHU suspected to be dead body in varanasi
काली पन्नी में कूड़े को देख शव समझकर वीडियो बनाने लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब कंप्यूटर सेंटर के समीप एक काली पन्नी में लपेटा हुआ शव मिलने की सूचना मिली। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने संदिग्ध शव मिलने की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी। जिसके बाद बीएचयू प्रोक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी मौके पर भाग कर पहुंचे।  
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई छात्र पहुंचे और फोटो खींचने के साथ ही वीडियो बनाने लगे। सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद लोगों को हटाने में लगे रहे। करीब 10 मिनट तक सुरक्षाकर्मियों की धड़कन बढ़ी रही। शव होने की आशंका में कोई पास नहीं जाना चाह रहा था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: पथराव में एसीपी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल, 10 नामजद सहित 120 पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जांच पड़ताल में पता चला कि वो शव नहीं बल्कि एक काली पन्नी में पुतले के शक्ल में कूड़ा भरा है, जो कूड़े वाली गाड़ी से नीचे गिरा था। जानकारी मिलने पर मौके पर बीएचयू के सफाईकर्मी गाड़ी लेकर पहुंचे और पुतले को उठा कर ले गए। मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed